फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Mother who came with her lover refused to adopt 10 month old child

Meerut News: प्रेमी संग पहुंची मां ने दस माह के बच्चे को अपनाने से किया इन्कार

Sun, 23 Mar 2025 02:07 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 23 Mar 2025 02:07 AM IST
विज्ञापन
Mother who came with her lover refused to adopt 10 month old child
फलावदा। थाने में शनिवार को दो बच्चों की मां प्रेमी के साथ थाने पहुंची। उसने दस माह के बच्चे को भी अपनाने से मना कर दिया। महिला की सास ने बच्चे के पालन पोषण की जिम्मेदारी ली है। कस्बा निवासी महिला का काफी समय से एक युवक के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। महिला के सुसराल पक्ष के लोगों ने बताया कि महिला दो बच्चों को छोड़कर फरार हो गई थी। एक बच्चा करीब दस माह का है। घटना के संबंध में थाने में अज्ञात युवक के खिलाफ तहरीर दी गई थी। शनिवार को फरार हुई महिला प्रेमी संग थाने पहुंची। पुलिस ने महिला से दस माह के बच्चे को अपने साथ ले जाने की बात पूछी तो महिला ने इन्कार कर दिया। काफी देर तक थाने में हंगामा होता रहा। महिला की सास ने पालन पोषण की जिम्मेदारी ली है। यह मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed