फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Mother Mary is the epitome of humility, she gives the message of being humble to the devotees.

Meerut News: माता मरियम नम्रता की प्रतिमूर्ति, श्रद्धालुओं को विनम्र बनने का दिया संदेश

Thu, 06 Nov 2025 07:56 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 06 Nov 2025 07:56 PM IST
विज्ञापन
Mother Mary is the epitome of humility, she gives the message of being humble to the devotees.
सरधना। ऐतिहासिक रोमन कैथोलिक चर्च में नवीना महोत्सव के चलते प्रार्थना में शामिल श्रद्धालु। संवा
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। कृपाओं की माता के नवीना महोत्सव के अंतर्गत रोमन कैथोलिक चर्च में विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। प्रार्थना के दौरान धर्मगुरुओं ने माता मरियम की नम्रता का परिचय कराते हुए श्रद्धालुओं को विनम्रता अपनाने और ईश्वर के मार्ग पर चलने का संदेश दिया।
बृहस्पतिवार को आयोजित प्रार्थना सभा में धर्मगुरुओं ने कहा कि माता मरियम सच्ची नम्रता की प्रतिमूर्ति थीं। उन्होंने श्रद्धालुओं से कहा कि किसी का आशीर्वाद पाने के लिए व्यक्ति को विनम्र होना आवश्यक है। यदि हम वास्तव में उद्धार पाना चाहते हैं तो हमें यीशु का अनुसरण करना सीखना होगा। बाइबल में वर्णित विनम्रता का जो आदर्श माता मरियम में विद्यमान था, वही हमें सच्चे अर्थों में यीशु के निकट ले जाता है।
विज्ञापन

फादर वेलेरियन पिंटो ने कहा कि ईश्वर को हमारे महान कार्यों या बड़ी योग्यताओं की नहीं, बल्कि हमारी नम्रता की आवश्यकता है। उन्होंने बताया कि हमें अपनी आंखें ईश्वर और दूसरों के लिए खोलनी चाहिए तथा जीवन की कठिन परिस्थितियों में भी हताश नहीं होना चाहिए। ईश्वर ने हमें हर वह सामर्थ्य दी है जो हमें पवित्रता की ओर ले जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फादर मार्टिन रावत ने कहा कि जब हमारा जीवन दुविधाओं से घिरा हो या हम असफलता का सामना करें तो ऐसे समय में हमें माता मरियम की करुणामयी दृष्टि की ओर देखना चाहिए। उन्होंने कहा कि ऐसा कोई नहीं जो माता मरियम से सहायता मांगे और निराश लौटे। माता मरियम सदैव ईश्वर की महिमा करती हैं, स्वयं की नहीं। उनकी नम्रता इस बात की साक्षी है कि जीवन की सारी कृपा और शक्ति ईश्वर से ही प्राप्त होती है। प्रार्थना सभा के अंत में श्रद्धालुओं ने प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा मांगी और माता मरियम के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed