फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Mother-daughter injured in firing and assault in Khajuri village, case filed against two dozen people

खजूरी गांव में फायरिंग व मारपीट में मां-बेटी घायल, दो दर्जन लोगों पर मामला दर्ज

Tue, 02 Feb 2021 01:14 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Feb 2021 01:14 AM IST
विज्ञापन
Mother-daughter injured in firing and assault in Khajuri village, case filed against two dozen people
खजूरी गांव में फायरिंग व मारपीट में मां-बेटी घायल, दो दर्जन लोगों पर मामला दर्ज
विज्ञापन

परीक्षितगढ़। गांव खजूरी डेढ़ माह से चुनावी रंजिश में सुलग रहा है। रविवार रात एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के घर में घुसकर फायरिंग व मारपीट की। हमलावरों ने मां-बेटी के साथ अभद्रता करते हुए धारदार हथियारों से हमला कर घायल कर दिया। थाना पुलिस द्वारा मामला दर्ज न करने पर पीड़ित पक्ष रविवार सुबह एसएसपी कार्यालय पहुंचा, जिसके बाद थाना पुलिस ने दो दर्जन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
गांव खजूरी निवासी इस्तेकार पुत्र जाफर रविवार रात परिवार के साथ घर में सो रहा था। चुनावी रंजिश के चलते एक पक्ष के करीब दो दर्जन लोग इस्तेकार के घर के बाहर पहुंच कर गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर उक्त लोगों ने हमला बोल दिया तथा ताबड़तोड़ फायरिंग करते हुए घर में घुस गए और उसकी पत्नी व बेटी के साथ अभद्रता करते हुए धारदार हथियारों से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़ित पक्ष ने रात में ही थाने पहुंच कर दो दर्जन लोगों के खिलाफ तहरीर दी। लेकिन पुलिस ने पीड़ित की रिपोर्ट दर्ज नहीं की और घायलों को थाने से टरका दिया।
विज्ञापन

पीड़ित ने एसएसपी कार्यालय पहुंचकर आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने एसएसपी के निर्देश पर
गुलफाम, फरमान, गुलहसन, जुल्फिकार, गुलजार, इमरान, इरफान, हसीन, शौकीन, शफीक, गुलफाम उर्फ अटल, सलीम, शाहबाज, नवाब, अयूब, जमील, कमर, मजहर, साजिद, मौहम्मद, सरताज, महराज, फिरोज, वसीम, साजिद के खिलाफ गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की।
विज्ञापन
विज्ञापन

दरोगा ना करा दे गांव में बवाल
पीड़ितों ने आरोप लगाया कि थाने में तैनात दरोगा दूसरे पक्ष के लोगों से मिला हुआ है। जिसके चलते गांव में कई बार फायरिंग जैसी घटना हो चुकी है। लोग अवैध हथियार लेकर गांव में दहशत फैला रहे हैं। गांव में अब तक तीन बार हमले हो चुके हैं। उन्होंने एसएसपी से उक्त दरोगा को हटाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed