फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Mother and son attempted self-immolation against the Municipal Corporation at the Commissionerate gate.

Meerut News: कमिश्नरी के गेट पर नगर निगम के खिलाफ मां-बेटे ने किया आत्मदाह का प्रयास

Wed, 24 Sep 2025 02:43 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 24 Sep 2025 02:43 AM IST
विज्ञापन
Mother and son attempted self-immolation against the Municipal Corporation at the Commissionerate gate.
मेरठ..कंवलजीत..मेरठ स्थित आयुक्त मेरठ मंडल कार्यालय के बाहर नगर आयुक्त द्वारा कार्यवाही ना किये
Iमेरठ। कमिश्नरी कार्यालय के गेट पर मंगलवार को प्रीत विहार निवासी विक्रम ने अपनी मां शकुंतला के साथ पेट्रोल डालकर आत्मदाह का प्रयास किया। सिविल लाइन थाने के पुलिसकर्मियों ने उनसे ज्वलनशील पदार्थ की बोतल छीनकर उन्हें ऐसा करने से रोक दिया। प्रीत विहार काॅलोनी में भारी वाहनों की आवाजाही रोकने के लिए हाईटगेज लगाने की मांग पूरी न होने पर उन्होंने यह कदम उठाया। I
विज्ञापन

Iप्रीत विहार निवासी विक्रम की भतीजी कनिष्का (डेढ़ साल) की तीन अगस्त 2024 को काॅलोनी में कार की चपेट में आने से मौत हो गई थी। विक्रम निजी कंपनी में नौकरी करते हैं । वह हादसे के बाद से नगर निगम में प्रार्थना पत्र देकर भारी वाहनों की आवाजाही को रोकने के लिए हाईटगेज लगाने की मांग कर रहे हैं मगर उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। I
विज्ञापन

Iइससे क्षुब्ध विक्रम मां शकुंतला के साथ सुबह करीब सवा 11 बजे कमिश्नरी कार्यालय के गेट पर पहुंचे और पेट्रोल डालकर माचिस निकाल आग लगाने की कोशिश की। आत्मदाह का प्रयास होता देख कमिश्नरी कार्यालय से कुछ दूरी पर खड़ी पिकेट और सिविल लाइंस पुलिस मौके पर पहुंची और पेट्रोल की बोतल छीन ली। विक्रम ने नगर निगम अधिकारियों और कर्मचारियों पर व्यापारियों से मिलीभगत का आरोप लगाकर हाईटगेज नहीं लगाने की बात कही। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि पुलिस पहले उन्हें सिविल लाइंस थाने ले गई। बाद में उन्हें नौचंदी थाने ले जाया गया जहां से उन्हें छोड़ दिया गया। I
विज्ञापन
विज्ञापन

II

नगर निगम से टीम से भिड़े व्यापारी
Iघटना के बाद नगर निगम टीम हरकत में आ गई। वह दोपहर को प्रीत विहार पहुंची और हाईटगेज लगाने लगी। इसका व्यापारियों ने विरोध कर दिया। उन्होंने अपने प्रतिष्ठान बंद कर दिए। नगर निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों को अपनी दुकान की चाबियां तक दे दीं। व्यापारियों का कहना था कि विक्रम की भतीजी के साथ जो दुर्घटना हुई वह दर्दनाक है लेकिन वह कार से हुई थी। भारी वाहन से कोई घटना नहीं हुई है। व्यापारियों के विरोध के बीच फिलहाल हाईटगेज नहीं लग सका है। उन्होंने हाईटगेट के विरोध में नगर निगम जाकर नगरायुक्त को ज्ञापन भी दिया। व्यापारियों ने महापौर का घेराव करने की भी बात कही है।I

I-------I

Iबोले नगरायुक्त I

Iनगरायुक्त सौरभ गंगवार का कहना है कि नगर निगम की टीम कई बार हाईटगेट लगवाने के लिए जा चुकी है। स्थानीय लोग और व्यापारी विरोध कर देते हैं इसलिए हाईटगेट नहीं लग सका है। I

II

II


II

II

II

मेरठ..कंवलजीत..मेरठ स्थित आयुक्त मेरठ मंडल कार्यालय के बाहर नगर आयुक्त द्वारा कार्यवाही ना किये

मेरठ..कंवलजीत..मेरठ स्थित आयुक्त मेरठ मंडल कार्यालय के बाहर नगर आयुक्त द्वारा कार्यवाही ना किये

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article