फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Mother and son attacked after intruders break into home; FIR registered against six people.

Meerut News: बिजली बिल जमा करने गई युवती लापता, प्राथिमिकी दर्ज

Mon, 29 Jun 2026 09:14 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jun 2026 09:14 PM IST
विज्ञापन
Mother and son attacked after intruders break into home; FIR registered against six people.
- दूसरे समुदाय के युवक पर अपहरण और जबरन धर्म परिवर्तन की आशंका
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। मेडिकल थाना क्षेत्र की महिला ने अपनी 19 वर्षीय पुत्री के अपहरण का आरोप लगाते हुए लोहिया नगर निवासी इंतजार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। महिला ने बेटी की जान को खतरा बताते हुए उसके साथ जबरन धर्म परिवर्तन कराए जाने की आशंका भी जताई है। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है।
शास्त्रीनगर निवासी महिला ने रविवार को थाने पर प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताया कि 27 जून की सुबह उनकी बेटी करीब 11 बजे कुटी चौराहे पर बिजली का बिल जमा कराने गई थी। काफी देर तक युवती वापस नहीं आई तो परिजनों को चिंता हुई। परिजनों ने आसपास के क्षेत्र में युवती की तलाश की। मगर युवती की जानकारी नहीं हो सकी। परिजनों ने युवती के नंबर पर संपर्क किया। उसका नंबर भी बंद मिला। आरोप है कि आरोपी इंतजार उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया।
विज्ञापन

पीड़िता मां के अनुसार घटना की जानकारी शाम को आरोपी की बहन ने मोबाइल फोन पर दी। पीड़िता ने आरोपी की बहन से युवती के बारे में जानकारी देने को कहा। इस पर आरोपी की बहन ने फोन काट दिया। महिला ने आरोपी से बेटी की जान का खतरा जताया है। आरोपी पर जबरन धर्म परिवर्तन कराने या किसी अन्य प्रकार का अवैध दबाव बनाने का आरोप है।एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले का कहना है कि दोनों की तलाश के लिए एक टीम काम कर रही है। जल्द दोनों को तलाश लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed