फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Mother accused of strangling her seven-month-old son to death

Meerut News: मां पर सात माह के मासूम बेटे की गला दबाकर हत्या का आरोप

Mon, 08 Jun 2026 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jun 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
Mother accused of strangling her seven-month-old son to death
सात माह के बेटे की हत्या के आरोप में मां पर एफआईआर, आज कब्र से निकाला जाएगा शव
विज्ञापन


मुंडाली थाना क्षेत्र का मामला

पहले बीमारी से मौत बताकर दफनाया था शव, सख्ती पर उगला सच

प्रेम प्रसंग के चलते वारदात करने का आरोप, मां हिरासत में

संवाद न्यूज एजेंसी

मेरठ। मुंडाली थाना क्षेत्र में एक महिला मीनाक्षी पर अपने ही सात माह के मासूम बेटे की गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगा है। शुरुआत में महिला ने बच्चे की मौत का कारण बीमारी बताया था और परिजनों ने शव को दफना दिया था लेकिन पति की सख्ती और पूछताछ के बाद महिला ने परिजनों के सामने हत्या की बात कबूल कर ली। आरोप है कि महिला का दिल्ली के एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा है। पति अमित तोमर की तहरीर पर पुलिस ने हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी महिला को हिरासत में ले लिया है और मंगलवार को बच्चे का शव कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा।

गढ़ रोड स्थित मुरलीपुर फूल गांव निवासी अमित तोमर एक चिकित्सक के यहां कार चालक हैं। उनकी शादी 9 मार्च 2023 को मुरादाबाद निवासी मीनाक्षी चौहान से हुई थी। दंपती के दो बेटे थे- दो वर्षीय रुद्र और सात महीने का रुद्रांश। अमित ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि करीब 20 दिन पहले उसने मीनाक्षी के मोबाइल पर दिल्ली निवासी मोहित के मैसेज और कॉल देखे थे। इसे लेकर दोनों के बीच भारी विवाद हुआ था। तब दोनों पक्षों के लोगों के एकत्र होने पर मीनाक्षी ने अपनी गलती मान ली थी। इसके बावजूद 15 दिन पहले फिर से दोनों के बीच कहासुनी हुई थी।
विज्ञापन




अमित के अनुसार,वह चिकित्सक के काम से सहारनपुर गया हुआ था। इसी बीच 30 मई को मीनाक्षी ने फोन कर बताया कि छोटे बेटे रुद्रांश की तबीयत अचानक खराब हो गई है और वह उसे डॉक्टर के पास ले जा रही है। कुछ देर बाद उसने फोन पर जानकारी दी कि बच्चे की मौत हो गई है। मासूम की मौत के बाद शोकाकुल परिजनों ने बिना किसी कानूनी कार्रवाई के बच्चे के शव को दफना दिया। अमित को शुरुआत से ही पत्नी मीनाक्षी की बातों पर शक था। सोमवार को जब अमित ने मीनाक्षी से सख्ती से पूछताछ की तो वह टूट गई और उसने बेटे का गला दबाकर हत्या करने की बात परिजनों के सामने स्वीकार कर ली। यह सुनते ही अमित ने तुरंत मुंडाली थाने पहुंचकर पत्नी के खिलाफ तहरीर दी। परिजनों ने मामले में डीएम व एसएसपी से भी शिकायत की।
विज्ञापन
विज्ञापन




क्या कहती है पुलिस

सीओ पंकज लवानिया ने बताया कि पति की तहरीर के आधार पर मुंडाली पुलिस ने हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर ली है। आरोपी मां मीनाक्षी को हिरासत में ले लिया गया है और उससे पूछताछ जारी है। डीएम के आदेश पर मंगलवार को पुलिस श्मशान घाट से बच्चे का शव कब्र से बाहर निकलवाएगी। शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा, जिसकी रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का वास्तविक कारण पूरी तरह से स्पष्ट हो सकेगा। पुलिस सभी बिंदुओं पर गहनता से जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed