फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   mosque was go out from Muslim person in Baghpat, and from Haridwar brought Kanwar

हरिद्वार से कांवड़ लाए मुस्लिम व्यक्ति को मस्जिद से पीटकर निकाला, कहा- अब मंदिर में घंटे बजा

Fri, 10 Aug 2018 09:47 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बागपत
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बागपत Updated Fri, 10 Aug 2018 09:47 PM IST
विज्ञापन
mosque was go out from Muslim person in Baghpat, and from Haridwar brought Kanwar
फाइल फोटो

यूपी में एक चौंका देने वाला मामला सामने आया है। हरिद्वार से कांवड़ लेकर आए मुस्लिम व्यक्ति को मंदिर में जलाभिषेक करना महंगा पड़ गया। उसे मस्जिद से पीटकर बाहर निकाल दिया और कहा मंदिर में ही घंटे बजा। जानिए पूरा मामला।

विज्ञापन


मामला उत्तर प्रदेश के बागपत जिले का है। बिनौली थाना क्षेत्र में रंछाड़ गांव के मुस्लिम व्यक्ति को हरिद्वार से कांवड़ लाकर पुरा महादेव व गांव के मंदिर में जलाभिषेक करना महंगा पड़ा। जुमे की नमाज के लिए जब वह गांव में मस्जिद में गया तो वहां पर मौजूद युवकों ने मारपीट की और उसे मुस्लिम युवकों ने बाहर निकाल दिया और कहा कि मंदिर में ही घंटे बजा। उसने कहा कि यदि मेरे समाज के लोग ऐसे ही तंग करेंगे तो वह धर्म परिवर्तन कर लेगा। उसने चार युवकों के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन


बाबू खान पुत्र अल्लाह मेहर रंछाड़ गांव का रहने वाला है। उसने बताया कि गत तीन वर्षों से उसे शिव भोले की याद आती थी और शिव की पूजा भी करता था। इसी के साथ-साथ अपने धार्मिक कार्यों को भी करता था और नमाज भी अदा करता था। इस बार वह हरिद्वार से कांवड़ लेने गया तो उसने पुरा महादेव में आकर शिवलिंग पर जलाभिषेक किया और गांव पहुंचकर मंदिर व भूमिया पर भी जलाभिषेक किया तो ग्रामीणों ने उसका स्वागत किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को जब वह जुमे की नमाज करने के लिए गांव में धार्मिक स्थल पर गया तो वहां पर मौजूद चार युवकों ने उसके साथ मारपीट की और नमाज अदा नहीं करने दी और मस्जिद से बाहर भगा दिया। इससे गांव के लोगों में आक्रोश पनप गया। बाबू ने कहा कि यदि इसी तरह से उसके समाज के लोग उसे प्रताड़ित करेंगे तो वह धर्म परिर्वतन करने को मजबूर होगा। उसने इस संबंध में बिनौली थाने पर पहुंचकर चार युवकों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।

बिनौली थानाध्यक्ष देवेन्द्र बिष्ट का कहना था कि बाबू ने इस संबंध में चार युवकों के खिलाफ तहरीर दी है, इस पर गंभीरता से जांच की जा रही है और कार्रवाई होगी।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed