जम्मू कश्मीर के राजौरी पुंछ में मुजफ्फरनगर जिले के गांव गढ़ी नौआबाद निवासी सैन्यकर्मी मोहित बालियान की संदिग्ध हालात में गोली लगने से मौत हो गई थी। रविवार सुबह जवान का पार्थिव शरीर उसके पैतृक गांव पहुंचा। सैकड़ों की संख्या में लोग पार्थिव शरीर को कंधा देने पहुंचे। इस दौरान केंद्रीय मंत्री डाॅ संजीव बालियान भी मौजूद रहे।
{"_id":"5f42071c59a22010500f9562","slug":"mortal-remains-of-the-young-mohit-reached-muzaffarnagar-from-jammu-mass-gathered-at-the-funeral","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जम्मू से मुजफ्फरनगर पहुंचा जवान मोहित का पार्थिव शरीर, अंतिम दर्शन को उमड़ा जनसैलाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू से मुजफ्फरनगर पहुंचा जवान मोहित का पार्थिव शरीर, अंतिम दर्शन को उमड़ा जनसैलाब
Sun, 23 Aug 2020 11:56 AM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sun, 23 Aug 2020 11:56 AM IST
विज्ञापन
जवान का फाइल फोटो-बाएं
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जवान के अंतिम संस्कार में शामिल प्रशासनिक अधिकारी
- फोटो : amar ujala
पीड़ित परिजनों ने बताया कि सेना मुख्यालय से हुई वार्ता में मोहित का शव रविवार सुबह छह बजे तक गांव में आने की बात कही थी। उधर, एसपी देहात नेपाल सिंह शनिवार को सैन्यकर्मी के घर पहुंचे और पीड़ित परिवार से वार्ता कर उन्हें सांत्वना दी। इसके बाद एसपी देहात ने सैन्यकर्मी का अंतिम संस्कार किए जाने वाले स्थान का निरीक्षण किया।
जवान के अंतिम संस्कार में शामिल केंद्रीय मंत्री
- फोटो : amar ujala
रविवार सुबह जैसे ही जवान का पार्थिव शरीर जिले की सीमा में प्रवेश किया तो लोगों की भीड़ जमा हो गई। 'वंदे मातरम' और 'वीर तुम अमर रहो' के नारों से फिजा गूंज उठी। वहीं, सैन्यकर्मी के परिजनों को सांत्वना देने वाले लोगों का भी उनके घर पर तांता लगा हुआ है। भाकियू से गौरव टिकैत के साथ ही पूर्व विधायक राजपाल बालियान ने भी मोहित बालियान के घर पहुंचकर उसके परिजनों से मिल कर संवेदना व्यक्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन
जवान के अंतिम संस्कार में शामिल केंद्रीय मंत्री व प्रशासनिक अधिकारी
- फोटो : amar ujala
सैनिक मोहित बालियान का पार्थिव शरीर रविवार सुबह उसके पैतृक गांव गढ़ी नोआबाद पहुंचा। जहां जवान के अंतिम दर्शन के लिए भारी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। लोगों ने अंतिम यात्रा में शामिल होकर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
केंद्रीय राज्य मंत्री डॉक्टर संजीव बालियान प्रदेश के राज्य मंत्री कपिलदेव, जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे. समेत अधिकारियों और नेताओं ने भी श्रद्धांजलि अर्पित किये। गांव में सम्मान के साथ सैनिक मोहित बालियान का अंतिम संस्कार हुआ।
केंद्रीय राज्य मंत्री डॉक्टर संजीव बालियान प्रदेश के राज्य मंत्री कपिलदेव, जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे. समेत अधिकारियों और नेताओं ने भी श्रद्धांजलि अर्पित किये। गांव में सम्मान के साथ सैनिक मोहित बालियान का अंतिम संस्कार हुआ।
विज्ञापन
जवान के अंतिम संस्कार में शामिल केंद्रीय मंत्री व प्रशासनिक अधिकारी
- फोटो : amar ujala
जनपद के गांव गढ़ी नोआबाद निवासी सैनिक मोहित बालियान 2015 में सेना में भर्ती हुआ था। तीन दिन पहले कश्मीर के राजौरी सेक्टर में गोली लगने से उसकी मौत हो गई थी। तीन दिनों से परिजन उसके पार्थिव शरीर के आने का इंतजार कर रहे थे। रविवार को फुगाना से गांव तक काफिले के साथ सैनिक का शव गांव लाया गया। उसके बाद पूरे सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।