फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   More visiting henchmen in jail, under surveillance

जेल में परिजनों से ज्यादा अपराधियों से गुर्गे कर रहे मुलाकात, हो रही माॅनिटरिंग, शिकंजा कसने की तैयारी

Sun, 06 Dec 2020 02:29 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Sun, 06 Dec 2020 02:29 AM IST
विज्ञापन
More visiting henchmen in jail, under surveillance
जेलों में बंद शातिर अपराधियों से परिजनों से ज्यादा उनके गुर्गे मुलाकात कर रहे हैं जिसकी निगरानी शुरू हो गई है। डीआईजी जेल ने इनपुट मिलने के बाद सभी जेलों से मुलाकात करने वालों का रिकॉर्ड मांग लिया है।
विज्ञापन


योगी सरकार में अपराधियों पर शिकंजा कसने का अभियान जारी है। शातिर अपराधी मुठभेड़ में मारे गए या फिर जेलों में बंद है। इसके बावजूद भी वेस्ट यूपी के जिलों में अपराध का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। खुफिया विभाग के इनपुट के अनुसार जेलों में बंद अपराधियों से परिजनों से ज्यादा गुर्गे मुलाकात कर रहे हैं।
विज्ञापन


पेशी के दौरान भी कचहरी में गुर्गे ही मिलने के लिए जाते हैं। इसको लेकर जेल प्रशासन में भी हलचल मची है। जेल में अपराधियों से मुलाकात करने वाले लोगों का रिकॉर्ड डीआईजी जेल ने मांग लिया है। बताया है कि बागपत जेल की शिकायतें सबसे ज्यादा है। जेलों में मुलाकात करने वालों की निगरानी कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जमानतियों के बाद मुलाकात पर नजर
जेल में बंद शातिर अपराधियों के जमानतियों के बाद अब पुलिस मुलाकात करने वालों पर भी नजर रख रही है। अपराधियों से कौन-कौन मुलाकात कर रहा है इसका लेखा-जोखा जेल से लिया जा रहा है और मुलाकात करने वालों से स्थानीय पुलिस उनके घर पर जांच कर रही है। मुलाकात किस उद्देश्य से हुई और कोई उनकी प्लानिंग तो नहीं बनी। इन सब की जांच हो रही है।

दूरदराज जेल में भी करने जाते मुलाकात
योगेश भदौड़ा सिद्धार्थनगर, उधम सिंह आजमगढ़, भूपेंद्र बाफर आजमगढ़, मुकीम काला हरियाणा में और अन्य अपराधी भी अलग-अलग जेल में बंद हैं। दूरदराज जेल में बंद अपराधियों से भी उनके साथी मुलाकात करने के लिए जाते हैं।

कई बार पेशी के दौरान भी मुलाकात करते गुर्गों को पुलिस ने लाठी फटकार कर भगाया भी है। इसके अलावा भी चिट्ठी का सिलसिला जारी है। जेल से या फिर पेशी के दौरान अपराधी अपने गुर्गों को चिट्ठी तक पहुंचाते हैं।

चल रही निगरानी
जेल में अपराधियों से मुलाकात करने जा रहे उनके साथियों की निगरानी जेल प्रशासन द्वारा कराई जा रही है। शातिर अपराधियों पर पुलिस की नजर है। मुलाकात करने वालों का जेल में सत्यापन होता है। इस मामले में लापरवाही मिलने पर कड़ी कार्रवाई होगी। -अखिलेश कुमार, डीआईजी जेल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed