फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   more than five hundred pigeons will fight in the sky of Meerut for one kg of sweets, takes special diet

अनोखी प्रतियोगिता: एक किलो मिठाई के लिए आसमान में भिड़ेंगे दिल्ली और मेरठ के 542 कबूतर, लाखों की ले रहे डाइट

Sun, 19 Nov 2023 06:30 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 19 Nov 2023 06:30 PM IST
सार

मेरठ के आसमान में कल पांच सौ से भी ज्यादा कबूतर उड़ान भरेंगे और वह भी केवल एक किलो मिठाई के लिए। उड़ाने के लिए इन कबूतरों को विशेष डाइट दी जा रही है।

विज्ञापन
more than five hundred pigeons will fight in the sky of Meerut for one kg of sweets, takes special diet
कबूतर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सोमवार यानी 20 नवंबर को दिल्ली और मेरठ के कबूतरबाजों के बीच एक बड़ी प्रतियोगिता होने जा रही है, जिसमें दोनों ही टीमों के 271-271 कबूतर हापुड़ रोड के इम्लियान मोहल्ले में उड़ान भरेंगे।

विज्ञापन


मेरठ के खलीफा हाजी राशिद ने बताया कि दूसरी टीम में दिल्ली की जहांगीरपुरी के रहने वाले नीटा उस्ताद के कबूतर शामिल होंगे। दोनों तरफ से मद्रासी और पंजाबी नस्ल के 542 कबूतर उड़ेंगे।

विज्ञापन

खास बात यह है कि कबूतरबाजी की यह प्रतियोगिता मात्र एक किलो मिठाई के लिए आयोजित की जा रही है। हाजी राशिद ने बताया कि इन कबूतरों को पिछले छह महीनों से इस प्रतियोगिता के लिए तैयार किया जा रहा है। इन्हें बादाम-पिस्ता और जड़ी बूटियों की डाइट दी जा रही है। कबूतरों की डाइट में ही अब तक लाखों रुपए का खर्च हो चुका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed