फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   More than 250 workers staked claim on 34 mandals

Meerut News: 34 मंडलों पर 250 से अधिक कार्यकर्ताओं ने दावेदारी ठोकी

Mon, 16 Dec 2024 12:11 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 16 Dec 2024 12:11 AM IST
विज्ञापन
More than 250 workers staked claim on 34 mandals
सहारनपुर। जिले में भाजपा के 34 मंडलों पर 250 से अधिक कार्यकर्ताओं ने दावेदारी ठोकी है। अलग-अलग मंडलों में चुनाव अधिकारियों को कार्यकर्ताओं ने नामांकन पत्र और बायोडाटा सौंपे हैं, जिनकी सूची चुनाव अधिकारी पार्टी हाईकमान को भेजेंगे। इसके बाद जल्द अध्यक्षों के नामों की घोषणा होगी। जिला और महानगर प्रतिनिधियों के लिए बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने नामांकन पत्र दिए हैं।
विज्ञापन

जिले की बेहट, नकुड़, गंगोह, देवबंद, रामपुर मनिहारान, सहारनपुर देहात और नगर विधानसभा क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर चुनाव अधिकारियों ने कार्यकर्ताओं के नामांकन पत्र और बायोडाटा लिए हैं। प्रत्येक मंडल पर सात से दस कार्यकर्ताओं ने दावेदारी की है। इनके नाम पर मंथन के बाद चुनाव अधिकारी पार्टी हाईकमान को अंतिम तीन नाम पार्टी हाईकमान को भेजेंगे। इनमें से एक नाम पर मुहर लगेगी। नगर विधानसभा और सहारनपुर देहात विधानसभा क्षेत्रों के 11 मंडलों में नुमाइशकैंप के नवयुवक पार्क, जवाहर पार्क, मित्रमंडल धर्मशाला सहित अन्य जगहों पर चुनावी प्रक्रिया संपन्न हुई। इस दौरान पूर्व महानगर अध्यक्ष राकेश जैन, हेमंत अरोड़ा, चौधरी भगत सिंह, शीतल विश्नोई, योग चुघ, किशोर शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन


जिले में भी दावेदारों की लंबी फेहरिस्त
देवबंद/नागल/बड़गांव/छुटमलपुर। देवबंद में नगर मंडल और देहात मंडल के अध्यक्ष पद के लिए भी बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने नामांकन पत्र और बायोडाटा सौंपे हैं। देबवंद में सहकारी गन्ना विकास समिति परिसर में चुनावी प्रक्रिया हुई। लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस पर देवबंद देहात मंडल पद के चुनाव संपन्न हुआ। इसी तरह नागल क्षेत्र में पांडोली रोड स्थित एक शिक्षा संस्थान में चुनाव प्रक्रिया चली है। बेहट, नकुड़, गंगोह, रामपुर मनिहारान विधानसभा क्षेत्रों के 23 मंडलों पर कार्यकर्ताओं ने नामांकन पत्र और बायोडाटा चुनाव अधिकारियाें ने दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
जिले के सभी मंडलों पर अध्यक्ष पद के लिए चुनावी प्रक्रिया संपन्न हो गई। दावेदारों के नाम चुनाव अधिकारियों द्वारा पार्टी हाईकमान को भेजे जाएंगे। इसके बाद जल्द मंडल अध्यक्षों के नामों की घोषणा होगी।
-डॉ. महेंद्र सैनी, जिलाध्यक्ष
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed