{"_id":"5fd5260f8ebc3e3bb274e1f1","slug":"monu-s-body-was-jammed-keeping-it-on-the-highway-laward-news-mrt5153252149","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाइवे पर सकौती गांव के ग्रामीणों ने लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाइवे पर सकौती गांव के ग्रामीणों ने लगाया जाम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दौराला। सरधना क्षेत्र के अहमदाबाद गांव में शादी के दौरान हर्ष फायरिंग में हुई मोनू की मौत के मामले में शनिवार सुबह आठ से पूर्वाह्न 11 बजे तक ग्रामीणों ने सकौती के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग 58 पर जाम लगाया। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। वहीं, सीबीआई से जांच कराने की मांग की तथा पचास लाख रुपये मुआवजा मांगा।
हाईवे पर लगभग तीन घंटे जाम लगने से वाहनों की कतार लग गई। इसकी जानकारी पाकर एसडीएम सरधना अमित भारती, सीओ दौराला संजीव दीक्षित व इंस्पेक्टर दौराला मयफोर्स मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। मोनू के परिजनों का आरोप है कि उसकी हत्या की गई है। परिजनों द्वारा हाईवे पर जाम लगाए जाने की जानकारी पाकर एसडीएम सरधना अमित भारतीय, इंस्पेक्टर दौराला किरनपाल सिंह फोर्स के साथ पहुंचे और ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत किया। वहीं, परिजनों ने पचास लाख रुपये मुआवजा, सीबीआई जांच और मृतक की पत्नी पूजा को सरकारी नौकरी दिए जाने की मांग की। इस पर एसडीएम ने मांगों पर कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने जाम खोला।
दो बच्चों के पालन-पोषण की जिम्मेदारी
मृतक मोनू की शादी छह साल पहले पूजा से हुई थी। उसके दो बच्चे हैं। मोनू की मौत के बाद बच्चों के लालन-पोषण की समस्या उत्पन्न हो गई है। परिजनों के हालात पहले ही आर्थिक रूप से कमजोर हैं।
विज्ञापन
भाजपा नेताओं के प्रति रही नाराजगी
हर्ष फायरिंग के दौरान मोनू की मौत हो गई थी। जिसका शव शनिवार को सकौती पहुंचा। परिजनों ने शव हाईवे पर रखकर जाम लगाया। उन्होंने आरोप लगाया कि मोनू की मौत के बाद कोई भी भाजपा नेता सुध लेने नहीं पहुंचा। शादी में भाजपा के मंत्री से लेकर विधायक तक मौजूद थे।
वर्जन
ग्रामीणों ने मोनू का शव हाईवे पर रखकर जाम लगाया। ग्रामीणों को समझाने के बाद जाम खुलवाया गया। पुलिस मोनू की मौत के मामले की जांच कर रही है। -संजीव कुमार दीक्षित, सीओ दौराला