फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Monkeys are not allowing children to go out of the house

Meerut News: बच्चों को घर से बाहर नहीं निकलने दे रहे बंदर

Sun, 12 Oct 2025 08:38 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Oct 2025 08:38 PM IST
विज्ञापन
Monkeys are not allowing children to go out of the house
हस्तिनापुर। कस्बा सहित आसपास के क्षेत्र में बंदरों की संख्या बढ़ गई है। लोग दिन के समय भी घर के बाहर निकलने में डर रहे हैं। बंदर आए दिन राहगीरों, महिलाओं और बच्चों पर हमला कर रहे हैं। बंदरों के काटने से हर महीने सैकड़ों लोग घायल हो रहे हैं।
विज्ञापन

ऐतिहासिक नगरी में इस समय बंदरों का उत्पात इस कदर है कि लोग घरों से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं। अब ऐतिहासिक नगरी में बंदरों से भयभीत लोगों ने लोहे के एंगल, झटका मशीन और अन्य उपायों में हजारों रुपये खर्च कर रहे हैं। बंदरों के कारण छत पर कपड़े सुखाना भी दूभर हो गया है। इससे बचने के लिए कुछ लोगों ने जाली लगवा ली है। लेकिन, जिसके पास व्यवस्था नहीं है, उनको कपड़े आदि अपने घर के अंदर ही सुखाने पड़ते हैं।
विज्ञापन

अमनपाल ने बताया कि बंदरों के कारण बच्चों को अकेले घर से बाहर भेजते समय भी डर लगता है। पता नहीं कब कहां बंदर हमला कर बच्चे को घायल कर दे। ऐतिहासिक नगरी में लगातार लोग नगर पंचायत से शिकायत कर बंदरों को पकड़वाकर दूसरे स्थान पर छोड़ने की मांग कर रहे हैं। हालत यह है कि सड़कों पर अकेले महिला और बच्चों का निकलना मुश्किल हो गया है। अब सड़कों पर बंदरों का आतंक बढ़ गया है। इससे ऐतिहासिक नगरी के लोग दहशत में हैं। तीन दिन पूर्व भी कुछ महिलाओं ने नगर पंचायत कार्यालय पहुंचकर बंदर को पकड़ने की मांग की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed