{"_id":"684f3767f70f3421e606fd01","slug":"monkey-caused-power-outage-meerut-news-c-72-1-mrt1058-135324-2025-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंदर ने कर दी बिजली गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंदर ने कर दी बिजली गुल
विज्ञापन
मेरठ। कभी गर्मी तो कभी तेज हवा से बिजली गुल हो जाती है, लेकिन रविवार को शारदा रोड बिजलीघर क्षेत्र के जाटव गेट पर एक बंदर ने क्षेत्र की बिजली गुल कर दी। यह बंदर 11 केवी की लाइन पर कूद गया। इससे दो तार टूट गए। इस कारण विद्युत आपूर्ति प्रभावित रही। वहीं, लेडीज पार्क क्षेत्र में ट्रांसफार्मर का केबल बॉक्स जल गया। सरस्वती लोक में भी फाल्ट के चलते बिजली आपूर्ति बाधित रही।
जाटव गेट क्षेत्र में सुबह एक बंदर विद्युत लाइन पर कूदा तो दो तार टूट गए। इसके चलते जाटव गेट, लिसाड़ी चौक समेत क्षेत्र में सुबह एक से दो घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रही। वहीं बंदर भी करंट लगने के कारण बेहोश हो गया। विद्युत कर्मियों ने बंदर को प्राथमिक उपचार दिलाया, जिससे उसे होश आया।
इसके अलावा सरस्वती लोक फीडर क्षेत्र में भी फाल्ट के कारण सुबह 10 बजे से लेकर 11 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रही। दिन में मौसम में राहत के कारण हालांकि उपभोक्ताओं को ज्यादा समस्या नहीं रही, लेकिन क्षेत्र में फाल्ट से आपूर्ति बाधित रही।
विज्ञापन
लेडीज पार्क स्थित 10 एमवीए के पावर ट्रांसफार्मर का केबल बॉक्स डैमेज हो गया। इस कारण क्षेत्र में थापर नगर, बच्चा पार्क, बुढ़ाना गेट आदि बिजलीघर क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रही। यहां दोपहर दो बजे से लेकर शाम चार बजे तक बिजली नहीं रही। इस कारण क्षेत्र के व्यापारियों और अन्य उपभोक्ताओं को परेशान होना पड़ा। उपभोक्ताओं ने अधिकारियों को फोन कर शिकायत की। इसके बाद बॉक्स ठीक कर विद्युत आपूर्ति को सुचारू कराया गया।
लगते रहे बिजली के झटके
फाल्ट के अलावा शहर के घंटाघर, माधवपुरम, दिल्ली रोड, ब्रह्मपुरी, आनंद पुरी, टीपीनगर, मंगलपांडे नगर, यादगारपुर, लोहिया नगर आदि क्षेत्रों में बिजली बार बार आती जाती रही। बार-बार लग रहे बिजली कट के कारण उपभोक्ताओं को भी परेशान होना पड़ा। यहां हर एक घंटे में दस से पंद्रह मिनट बिजली का कट लगता रहा।