फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   moni roy in meerut

मेरठ में बेबी डॉल बन गई मोनी रॉय

Sun, 15 Nov 2015 02:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ Updated Sun, 15 Nov 2015 02:02 AM IST
विज्ञापन
moni roy in meerut
अमर उजाला संग शनिवार शाम नृत्य और संगीत की शानदार महफिल सजी। शहरवासियों ने अभिनेत्री मोनी रॉय के साथ जमकर ठुमके लगाए। ‘डांस एंड डिनर विद सेलिब्रिटी’ कार्यक्रम के तहत दिवाली शॉपिंग फेस्टिवल के विजेताओं की शाम रंगीन हो गई। अभिनेत्री ने विजेताओं को पुरस्कार दिए और उनके साथ सेल्फी खिंचवाई।
विज्ञापन


कंकरखेड़ा बाईपास स्थित ग्रेड फाइव में कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एसपी देहात एमएम बेग, गुलाब सिंह, रोबिन रॉय, सुनील तनेजा, लखविंदर सिंह ने किया। अशोक डी डांस कंपनी के कलाकारों ने गणेश तांडव की प्रस्तुति दी। कलानिधि संगीत महाविद्यालय की छात्राओं ने गणेश वंदना पेश की। बॉलीवुड गीतों पर डांस के साथ स्टेज परफोर्मेंस का सिलसिला शुरू हुआ तो दर्शकदीर्घा में बैठे लोग मंत्रमुग्ध हो गए। ‘बन के तितली उड़ा दिल’ गीत के साथ मोनी रॉय की मंच पर एंट्री हुई। लोगों ने तालियों के साथ सेलिब्रिटी का स्वागत किया।
विज्ञापन


कार्यक्रम में पहुंचे अंसल हाउसिंग, एपेक्स ग्रुप ऑफ कंपनीज, सीयेट टायर्स, ओरचिड ग्रीन, ग्रेड फाइव, मीरा ज्वैल हाउस, राजस्थान मार्बल, बाथ एंड मार्बल्स, कविता साड़ीज, आर एस टेकभनोलॉजी, मुलतानी, आन लाइन फाइनेंस एंड इनवेस्टमेंट प्राइवेट लिमिटेड, मिनी मेट्रो, श्री कंफर्ट एंड डिकोर के प्रतिनिधि का स्वागत किया गया। एंकर के आग्रह पर मंच पर पहुंचे एसपी देहात एमएम बेग ‘ पुकारता चला हूं मैं, कली कली बहार की’ गीत प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के अंतिम पलों में मोनी रॉय बेबी डॉल के रूप में स्टेज पर उतरीं। ‘बेबी डॉल में सोने की गीत’ पर जमकर डांस किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed