फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Money is a means, not an end; true happiness can only be achieved through self-reflection.

Meerut News: धन साधन है, साध्य नहीं आत्मचिंतन से ही मिलेगा सच्चा सुख

Tue, 17 Mar 2026 07:52 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2026 07:52 PM IST
विज्ञापन
Money is a means, not an end; true happiness can only be achieved through self-reflection.
कैलाश पर्वत मंदिर पर पूजा अर्चना में शामिल श्रद्धालु स्रोत मंदिर
कैलाश पर्वत दिगंबर जैन मंदिर में 48 दिवसीय भक्तामर विधान एवं पाठ का 38वां दिन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

हस्तिनापुर। कस्बे के कैलाश पर्वत दिगंबर जैन मंदिर में विश्व की सुख-शांति-समृद्धि के लिए चल रहे 48 दिवसीय भक्तामर विधान एवं पाठ के 38वें दिन विधानाचार्य सौरभ शास्त्री ने मांगलिक मंत्रों से क्रियाओं का शुभारंभ किया।
मुनि भाव भूषण महाराज ने कहा कि संसार का प्रत्येक प्राणी सुख की तलाश में है लेकिन वास्तविक सुख बाहरी वस्तुओं में नहीं, बल्कि अपने भीतर निहित है। उन्होंने कहा कि जब तक मनुष्य दूसरों की ओर देखने की प्रवृत्ति को नहीं छोड़ता, तब तक उसे सच्चा संतोष और सुख तीनों कालों में प्राप्त नहीं हो सकता। आज का मनुष्य अपने सुख को दूसरों की स्थिति, संपत्ति और उपलब्धियों से जोड़कर देखता है। इस कारण वह निरंतर असंतोष और अशांति में जीता है। जीवन को सही अर्थों में समझना और उसके मूल उद्देश्य से जुड़ना ही वास्तविक समाधान है। आत्म कल्याण को जीवन का प्रमुख लक्ष्य बनाना चाहिए तभी मनुष्य सच्चे सुख की अनुभूति कर सकता है।
विज्ञापन

भाव भूषण महाराज ने कहा कि धन और पैसा केवल जीवन निर्वाह के साधन हैं। उन्हें जीवन का साध्य नहीं बनाना चाहिए। जब मनुष्य साधन और साध्य के बीच का अंतर भूल जाता है तब जीवन में असंतुलन पैदा होता है और दुखों का जन्म होता है। इसलिए आवश्यक है कि मनुष्य अपनी आवश्यकताओं को सीमित रखे और संतोष का भाव विकसित करे। मुनिराज ने श्रद्धालुओं को आत्मचिंतन, संयम और साधना के मार्ग पर चलने का संदेश दिया। विधान का विसर्जन गुरुकुल के बच्चों ने किया। पंच परमेष्ठी की आरती का दीप प्रज्ज्वलन कैलाशचंद जैन, हिमांशु जैन ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पूर्व स्वर्ण कलश से अभिषेक कैलाशचंद जैन, हिमांशु जैन, शांतिधारा आशीष जैन, प्रकाश जैन, ऋषभ जैन, सुशील जैन अरिहंत जैन, दीप का प्रज्ज्वलन आराध्या जैन, अमिता जैन और सुनीता दीदी ने शांतिधारा का उच्चारण किया। विधान कराने वाले धर्मप्रेमी बंधुओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए 48 अर्घ्य चढ़ाए गए। 81 परिवारों की ओर से विधान का आयोजन कराया गया।
इस मौके पर क्षेत्र के अध्यक्ष जीवेंद्र जैन, महामंत्री मुकेश जैन, कोषाध्यक्ष राजेंद्र जैन, विपुल जैन, पंकज जैन, मनोज जैन, धनपाल जैनी का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed