फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Molestation: Shahid Akhlaq son had taken room in hotel without ID, girls statement to be heard today

दुष्कर्म का मामला: पीड़िता ने पूर्व सांसद के बेटे के खिलाफ दर्ज कराए बयान, बिना आईडी होटल में लिया था कमरा

Mon, 28 Aug 2023 05:06 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 28 Aug 2023 05:06 PM IST
सार

Meerut News : पूर्व सांसद शाहिद अखलाक के बेटे को दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तार किया गया है। आरोपी दानिश को जेल भेजने के बाद पुलिस साक्ष्य जुटाने में लगी है। जांच में यह भी सामने आया है कि होटल में बिना आईडी के कमरा लिया गया था।

विज्ञापन
Molestation: Shahid Akhlaq son had taken room in hotel without ID, girls statement to be heard today
आरोपी दानिश को लेकर जाती पुलिस - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

पूर्व सांसद शाहिद अखलाक के बेटे दानिश को दुष्कर्म के आरोप में जेल भेजने के बाद पुलिस और साक्ष्य जुटाने में लग गई है। अब तक की पुलिस जांच में सामने आया है कि बिना आईडी के क्रोम होटल में कमरा लिया गया था। इसके बाद दिल्ली की छात्रा से दुष्कर्म किया गया और नहाते हुए वीडियो बनाया गया। घटना वाले दिन की फुटेज नहीं होने के कारण भी होटल प्रबंधन पर सवाल उठ रहे हैं।

विज्ञापन


वहीं, पीड़ित छात्रा ने सोमवार को दानिश अखलाक के खिलाफ बयान दर्ज कराए। बताया गया कि जो रिपोर्ट दर्ज कराई थी, बयान में वे सभी आरोप सही बताए हैं।


दिल्ली निवासी बीए फाइनल की छात्रा शुक्रवार सुबह पुलिस ऑफिस पहुंची थी। छात्रा ने आरोप लगाया था कि दानिश ने 22 अगस्त को परतापुर स्थित होटल क्रोम में उसके साथ दुष्कर्म किया। नहाते समय अश्लील वीडियो बनाया। दानिश ने खुद को अविवाहित बताकर छात्रा से दोस्ती की थी।

विज्ञापन


 पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दानिश को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां यहां से 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। सीओ शुचिता सिंह ने बताया कि बिना आईडी के कमरा देने की बात सामने आई है। इस लापरवाही पर होटल प्रबंधन पर कार्रवाई होगी। छात्रा के 164 के बयान दर्ज कराने के बाद होटल प्रबंधन को भी आरोपी बनाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: PM मोदी लोकसभा चुनाव से पहले कर सकते हैं मेरठ तक RAPIDX का उद्घाटन, इसी साल तोहफा मिलने की उम्मीद

होटल में युवतियों के आने की पहले भी मिली हैं शिकायतें
होटल क्रोम में युवतियों के आने की शिकायतें पुलिस को पहले भी मिल चुकी हैं। यहां बिना आईडी कमरा दिए जाने की सूचनाएं मिलती रही हैं, इसलिए पुलिस होटल प्रबंधन पर कार्रवाई की तैयारी कर रही है। शहर के कई अन्य होटलों में भी मानकों के अनुरूप कमरे नहीं दिए जा रहे हैं।

होटल प्रबंधन के खिलाफ भी होगी कार्रवाई
होटल की फुटेज अभी हमें नहीं मिली है। होटल मालिक का तर्क है कि दो दिन का बैकअप उनके पास रहता है। जांच में लापरवाही पाए जाने पर होटल प्रबंधन के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। - शुभम अग्रवाल, एएसपी

Molestation: Shahid Akhlaq son had taken room in hotel without ID, girls statement to be heard today
डॉक्टर लक्ष्मीकांत बाजपेई, सदस्य राज्यसभा - फोटो : Amar Ujala
दानिश अखलाक के मामले में पुलिस न करे लापरवाही : वाजपेयी
थाना परतापुर पुलिस द्वारा कोतवाली के दानिश अखलाख प्रकरण में यदि लापरवाही का लाभ मुलजिम को मिला तो मेरठ पुलिस को बचने का रास्ता नहीं दूंगा। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के संकल्प के साथ काम करने वाले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यकाल में लव जेहाद के कानून के बाद भी यदि मेरठ पुलिस लापरवाही कर रही तो यह चिन्ताजनक है। दोषी के खिलाफ  उचित धाराओं में कार्रवाई हो, चेतावनी भी है ये ध्यान रहे l -डॉक्टर लक्ष्मीकांत बाजपेई, सदस्य राज्यसभा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed