{"_id":"6ab3f716902d4aeb5e05b267","slug":"modis-25-year-journey-of-service-to-be-showcased-on-stage-harveer-pal-meerut-news-c-73-1-smrt1029-108805-2026-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंगमंच पर दिखेगी मोदी के 25 साल की सेवा यात्रा : हरवीर पाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रंगमंच पर दिखेगी मोदी के 25 साल की सेवा यात्रा : हरवीर पाल
विज्ञापन
खरखौदा में आयोजित प्रेस वार्ता में जानकारी देते भाजपा के जिला अध्यक्ष हरवीर पाल (भाजपा कार्यकर्
- मेरठ में होंगे 40 नाट्य मंचन,
संवाद न्यूज एजेंसी
खरखौदा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा, समर्पण और सुशासन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर भाजपा की ओर से चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत मेरठ जिले में करीब 40 स्थानों पर नमो सेवा- अनकही कहानियां नाट्य प्रस्तुतियां आयोजित की जाएंगी। इनमें संवाद, अभिनय और संगीत के माध्यम से प्रधानमंत्री के सार्वजनिक जीवन की यात्रा को मंच पर प्रस्तुत किया जाएगा। यह जानकारी भाजपा जिलाध्यक्ष हरवीर पाल ने प्रेसवार्ता में दी।
जिलाध्यक्ष ने बताया कि नाट्य प्रस्तुतियों में गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी के कार्यकाल से लेकर प्रधानमंत्री के रूप में उनके कार्यकाल तक की यात्रा को दर्शाया जाएगा। साथ ही जनकल्याण, सेवा, समर्पण, अंत्योदय और सुशासन से जुड़े प्रसंगों को नाट्य रूपांतरण के माध्यम से प्रस्तुत किया जाएगा।
अभियान के तहत जिले के स्कूलों, कॉलेजों, पंचायतों, सामुदायिक केंद्रों और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर भी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। भाजपा नेताओं के अनुसार इन आयोजनों के माध्यम से सेवा, सुशासन, अंत्योदय और राष्ट्र निर्माण से जुड़े संदेश को लोगों तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
इस मौके पर जिला महामंत्री फिरेराम धनतला, जिला महामंत्री सुभाष शर्मा, जिला सह कोषाध्यक्ष पंकज गर्ग, जिला सह आईटी संयोजक अनिल चपराना और जिला मीडिया प्रभारी कुलदीप सिंह तोमर मौजूद रहे।