फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Modipuram: Car rammed inside the shop at high speed, three people including one person, child injured

Meerut: दुकान में घुसी तेज रफ्तार कार, साइकिल चला रहे मासूम समेत तीन लोग घायल

Tue, 13 Sep 2022 03:46 PM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 13 Sep 2022 03:46 PM IST
सार

मेरठ के मोदीपुरम में आज सुबह एक तेज रफ्तार कार अंनियत्रित होकर दुकान में घुस गई। इससे दुकान के बाहर साइकिल चला रहे बच्चे समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। 

विज्ञापन
Modipuram: Car rammed inside the shop at high speed, three people including one person, child injured
घायल व्यक्ति। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 मेरठ के कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव बटजेवरा में आज सुबह के समय एक ईको गाड़ी तेज रफ्तार के दौरान अनियंत्रित होकर एक परचून की दुकान के अंदर जा घुसी, जिसमें  हादसे के दौरान एक व्यक्ति, बच्चे सहित तीन लोगों को घायल कर दिया। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार दुकान मालिक दुलीचंद आज सुबह अपनी दुकान पर ही था। पड़ोसी राजेंद्र और महिला ओमवती भी दुकान पर ही थे। इसी दौरान एक तेज रफ्तार ईको कार अनियंत्रित होकर दुकान में घुस गई।
विज्ञापन


यह भी पढ़े: Green Field Corridor: शामली में भाकियू ने कलक्ट्रेट के सामने पानीपत-खटीमा हाईवे किया जाम, उठाईं ये मांगें
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें दुकान के बाहर साईकिल चला रहे बच्चे समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया।

 
वहीं घायलों के परिजनों ने घटना के बाद हंगामा दिया। पुलिस ने  कार को दुकान से हटाने  की कौशिश की,  लेकिन पुलिस को कार हटाने नहीं दी। अपनी समस्या बताते हुऐ परिजनों ने पुलिस से कहा की यह गाड़ी पूरे दिन सरधना रोड पर डगगे मारी में चलती है। आप इन गाड़ियों को क्यों बंद नहीं करते

पुलिसकर्मियों ने हंगामा कर रहे लोगों को समस्या के समाधान का आश्वासन दिया तब जाकर वे शांत हुए। बताया गया कि दुकान मालिक दुलीचंद की दुकान में काफी नुकसान भी हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed