{"_id":"632029e1b5f97e3bb3446392","slug":"green-field-corridor-in-shamli-bhakiyu-blocked-panipat-khatima-highway-in-front-of-the-collectorate","type":"story","status":"publish","title_hn":"Green Field Corridor: शामली में भाकियू ने कलक्ट्रेट के सामने पानीपत-खटीमा हाईवे किया जाम, उठाईं ये मांगें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Green Field Corridor: शामली में भाकियू ने कलक्ट्रेट के सामने पानीपत-खटीमा हाईवे किया जाम, उठाईं ये मांगें
Tue, 13 Sep 2022 12:27 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
Published by: Dimple Sirohi
Updated Tue, 13 Sep 2022 12:27 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश के शामली में बकाया गन्ना भुगतान व दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर का मुआवजा बढ़ाने समेत कई मांगों को लेकर पानीपत-खटीमा हाईवे जाम कर दिया। हाईवे जाम होने की वजह से यातायात प्रभावित हुआ है। पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं।
विज्ञापन
जाम लगाते भाकियू कार्यकर्ता
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के शामली में मंगलवार को विभिन्न मांगों को लेकर भाकियू कार्यकर्ताओं ने पानीपत खटीमा हाईवे पर जाम लगाया। इस दौरान भारी संख्या में भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ता हाईवे पर जमा हो गए और प्रदर्शन किया। वहीं धरना प्रदर्शन के दौरान यातायात प्रभावित हुआ। पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार बकाया गन्ना भुगतान, दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर का मुआवजा बढ़ाने समेत अन्य मांगों को लेकर भाकियू कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट के सामने पानीपत-खटीमा हाईवे जाम कर दिया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: बदइंतजामी: कूड़ा गाड़ियों को CM की हरी झंडी मिली ड्राइवर नहीं, चार माह बाद भी गृह मंत्रालय से नहीं जुड़ा ITMS
विज्ञापन
प्रदर्शन में शामिल हुए भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा शांतिपूर्ण आंदोलन से सरकार किसानों की जायज मांगें मानने के लिए तैयार नहीं है। इसलिए उन्हें यह रास्ता अपनाना पड़ा। गन्ना भुगतान न होने से किसान बड़े संकट में हैं। उनके घर के खर्च नहीं चल पा रहे हैं। बच्चों की पढ़ाई छूट रही है। बीमारियों का इलाज नहीं हो पा रहा है।
कहा कि सरकार चीनी मिलों पर दबाव बनाने में नाकाम साबित हो रही है। इसके अलावा किसानों की भूमि कौड़ियों के भाव खरीद कर सरकार हाईवे बनाना चाहती है। जिससे किसान पूरी तरह बर्बाद हो जाएगा। उन्होंने कहा कि मांग पूरी होने तक किसानों का आंदोलन जारी रहेगा। हाईवे जाम की वजह से लोगों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ा। बता दें कि भाकियू कार्यकर्ता पिछले नौ दिन से कलक्ट्रेट में बेमियादी धरने पर बैठे हुए हैं।