फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Modi government dedicated to developed India: Dr. Dinesh Sharma

विकसित भारत के लिए समर्पित मोदी सरकार : डॉ. दिनेश शर्मा

Thu, 12 Jun 2025 01:47 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 12 Jun 2025 01:47 AM IST
विज्ञापन
Modi government dedicated to developed India: Dr. Dinesh Sharma
सुनील कैथवास....सीसीएसयू के अटल सभागार में भाजपा की प्रोफेशनल मीट में बोलते पूर्व उपमुख्यमंत्री
मेरठ। मोदी सरकार के 11 वर्ष पूरे होने पर बुधवार को भाजपा महानगर व जिला इकाई की ओर से प्रोफेशनल मीट (प्रबुद्ध सम्मेलन) का आयोजन किया गया। जिला इकाई की ओर से एनएच-58 बाईपास कंकरखेड़ा स्थित रिसोर्ट में हुए सम्मेलन में मुख्य वक्ता पूर्व उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने मोदी सरकार की 11 साल की उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने कहा कि विकसित भारत के लक्ष्य के लिए मोदी सरकार पूरी तरह समर्पित है।
विज्ञापन

सम्मेलन संयोजक पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मनिंदर पाल सिंह रहे। डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि मोदी सरकार की योजना जलकल्याण और लोगों के जीवन को आसान करने और देश को वैश्विक स्तर पर नए आयाम देने की है। नया भारत शांति की बातें नहीं करता बल्कि घर में घुसकर आतंक का सफाया करता है। जिलाध्यक्ष शिवकुमार राणा ने कहा कि मोदी सरकार ने स्वास्थ्य सेवाएं से जुड़ी हुई कई योजनाओं को लागू करके शोषित, वंचित, गरीबों के लिए उनका इलाज सुनिश्चित कराया। संचालन अंकुर मुखिया ने किया। सांसद अरुण गोविल, पूर्व सांसद विजयपाल तोमर, मानसिंह गोस्वामी, अजय भराला, हरीश चौधरी, भंवर सिंह तोमर, समीर चौहान, राकेश माहेश्वरी संजीव राणा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


सीसीएसयू के नेताजी सुभाष चंद्र बोस प्रेक्षागृह में भाजपा महानगर के सम्मेलन में डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि 11 वर्ष की भाजपा व मोदी की यात्रा अमृत काल, नई तकनीकों, नए विचारों की यात्रा रही है। चौधरी चरण सिंह कहते थे कि जब दिल्ली से मेरठ का रास्ता पांच घंटे का हो जाएगा, मैं समझूंगा कि किसान राज आ गया है। आज मैं दिल्ली से मेरठ सवा घंटे में आ गया, यानी किसान राज आ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अध्यक्षता संजय अग्रवाल ने व कार्यक्रम संयोजक वरुण गोयल, अभियान संयोजक रवीश अग्रवाल रहे। सांसद अरुण गोविल, महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी, एमएलसी विजय शिवहरे, पूर्व सांसद राजेंद्र अग्रवाल, कैंट विधायक अमित अग्रवाल ने विचार रखें। इस दौरान महापौर हरिकांत अहलूवालिया, सुनील भराला, विनीत अग्रवाल शारदा, दीपक शर्मा, डॉ. चरण सिंह लिसाड़ी, अमित शर्मा, अरविंद गुप्ता मारवाड़ी आदि मौजूद रहे।
-----

भारत की दशा व दिशा बदलने वाले हैं मोदी सरकार के 11 वर्ष
मेरठ। प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री व सांसद डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि मोदी सरकार के 11 वर्ष भारत की दशा और दिशा बदलने वाले रहे हैं। ये कार्यकाल स्वर्णिम अक्षरों में लिखा जाएगा।
भाजपा क्षेत्रीय कार्यालय पर बुधवार को आयोजित प्रेसवार्ता में डॉ. दिनेश शर्मा ने मोदी सरकार की नीतियों को गिनवाया। सांसद डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि भाजपा की सरकारों में गरीब कल्याण का भाव छिपा हुआ है। 2047 तक भारत विकसित राष्ट्र बनेगा। मेक इन इंडिया एक्सपोर्ट की ताकत बना है। 11 वर्ष में कार्य संस्कृति में बदलाव, आतंकवाद के खिलाफ जीरो टोलरेंस की नीति, महंगाई पर नियंत्रण, आत्मनिर्भर भारत बनाने पर जोर रहा है। प्रेसवार्ता में भाजपा जिलाध्यक्ष शिवकुमार राणा, पूर्व विधायक सत्यवीर त्यागी, मनिंदरपाल सिंह आदि मौजूद रहे।

डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर महिलाओं के सम्मान का कवच है। बुजुर्गों का स्वाभिमान है। युवाओं का गौरव है और भारत की रक्षा का संकल्प है। 27 करोड़ लोग गरीबी रेखा से ऊपर हैं। पहले लोग आतंकवादियों से डरकर भागते थे, अब भारतीय सेना से डरकर आतंकवादी छिप रहा है।



उचित समय पर मिलेगा कार्यकर्ताओं को सम्मान

कार्यकर्ताओं की अनदेखी के प्रश्न पर सांसद डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि दूसरी पार्टी के कार्यकर्ताओं से भाजपा कार्यकर्ताओं की तुलना ना कीजिए। भाजपा के कार्यकर्ताओं का लक्ष्य पद प्राप्त करने से कहीं अधिक राष्ट्रवाद की स्थापना में रहता है। उचित समय पर उचित सम्मान कार्यकर्ताओं को दिया जाता है। हर कार्यकर्ता का सम्मान पार्टी के साथ जुड़ा है। इस दौरान क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मनोज पोसवाल, संजीव राणा, अमित शर्मा, महेश बाली, अरविंद गुप्ता मारवाड़ी, राकेश माहेश्वरी, विवेक वाजपेयी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed