फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Mock drill: Information given about rescue during disaster

मॉक ड्रिल : आपदा के समय बचाव की जानकारी दी

Thu, 08 May 2025 02:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 08 May 2025 02:15 AM IST
विज्ञापन
Mock drill: Information given about rescue during disaster
ए एस इंटर कालेज में माक ड्रिल में फायर ब्रिगेड कर्मचारी आग बुझाने की जानकारी देते हुए। (मवाना) - फोटो : संगठन
मवाना। एएस इंटर कॉलेज में नागरिक सुरक्षा एवं संहिता के लिए अपर जिला अधिकारी प्रशासन और पुलिस अधीक्षक देहात के निर्देशन में माॅक ड्रिल आयोजित की गई। आपदा के समय कैसे बचाव किया जाए, इसकी जानकारी छात्र-छात्राओं को दी गई।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि अपर जिला अधिकारी प्रशासन बलराम सिंह, लेफ्टिनेंट कर्नल आशीष मोहन अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक देहात राकेश कुमार मिश्रा, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. प्रवीण गौतम, उप जिलाधिकारी दीपक माथुर, क्षेत्राधिकार पुलिस अभिषेक पटेल, एफएसओ विश्वास गर्ग, थाना अध्यक्ष विशाल श्रीवास्तव, चिकित्सा अधीक्षक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डॉ. अरुण कुमार, सिविल डिफेंस से आपदा मित्र जितेंद्र कुमार ने संबोधन में बताया कि आपदा के समय हमें मकान में कोनों पर रहना चाहिए तथा घर की लाइट रात में बंद रखनी चाहिए। चिकित्सा संबंधित समस्या उत्पन्न होती है, तब तत्काल अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र को सूचना दें तथा घायल लोगों की मदद करें, स्वयं सुरक्षित रहें। सोशल मीडिया की अफवाह से दूर रहें। प्रधानाचार्य डॉ. मेघराज सिंह ने अधिकारियों का आभार व्यक्त किया। संचालन निपेंद्र कुमार भटनागर ने किया।
विज्ञापन


हमले से बचने के लिए कराया मॉक ड्रिल
दौराला। दशरथपुर स्थित कुसुम पब्लिक स्कूल में बच्चों और अध्यापकों को हवाई हमले से बचने के लिए मॉकड्रिल कराया गया।
प्रधानाचार्य आशीष कुमार ने बच्चों को अपने आप को सुरक्षित रखने के लिए तैयार किया। हवाई हमले के दौरान कैसे अपनी व परिवार की सुरक्षा की जाए, इसे लेकर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बच्चों व अध्यापकों को ब्लैक आउट के विषय में बताया कि सायरन बजते ही घर की सभी लाइट बंद कर देनी चाहिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


आपातकालीन स्थिति में घबराएं नहीं
परीक्षितगढ़। केपी इंटर नेशनल व परीक्षितगढ़ इंटर स्कूल में विद्यार्थियों को मॉक ड्रिल के अभ्यास के दौरान आपात कालीन स्थिति में अपने आप को सुरक्षित रखने के लिए जानकारी दी। नोडल अधिकारी अधिशासी अधिकारी मनोज कुमार, बीडीओ राजेंद्र, ब्लाक प्रमुख ब्रह्म सिंह, चेयरमैन हिटलर त्यागी, पूर्व चेयरमैन अमित मोहन टीपू, सीएचसी प्रभारी डॉ. अमर सिंह, इकरार अहमद, आशीष चौधरी ने बताया कि आपातकालीन स्थिति में घबराएं नहीं, स्कूल के कमरे के एक कोने में एकत्रित हों या मजबूत फर्नीचर के नीचे छिपें, चार तरह के सायरन की आवाज की पहचान बताई। इस दौरान स्कूल के चेयरमैन दीपक भाटी, डायरेक्टर शशांक भाटी, प्रधानाचार्या बबीता राणा, अर्चित गर्ग, अनुग्रह, विजय, संदीप गौतम, इमरान तोमर व स्टाफ मौजूद रहा।

सहायता के लिए तैयार रहने की शपथ दिलाई
मवाना। लक्ष्मी देवी आर्य कन्या डिग्री काॅलेज में मॉक ड्रिल किया गया। छात्राओं को आतंकवादी हमले की संभावना को देखते हुए विभिन्न सरकारी नियमों की जानकारी दी गई और उन्हें शपथ दिलाई गई कि अगर कोई आतंकवादी हमला होता है मैं अपने साथ अपने परिवार और समाज की सहायता के लिए तत्पर रहूंगी।

युद्ध के समय बचाव की जानकारी दी
माछरा। गांव अतराडा में प्रशासन की तरफ से मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। सभी विभागों ने युद्ध के समय बचाव व प्राथमिक उपचार की जानकारी दी गई। पुलिस, फायर ब्रिगेड, प्रशासन की ओर से खंड विकास अधिकारी, स्वास्थ्य विभाग की टीम व शिक्षा विभाग की टीम सहित सभी टीमें इंटर कॉलेज पहुंची। सभी टीमों ने युद्ध के समय हमले को लेकर बजने वाले सायरन, हमले के समय बचाव की जानकारी, रासायनिक हमले के समय उससे बचाव की जानकारी, आपातकालीन में पानी-खाना अन्य सामान सहित किट तैयार करने, घायल होने पर प्राथमिक उपचार करने सहित कई जानकारी दी। गांव पांची में एस हेरिटेज विद्यालय में भी प्रधानाचार्य रंजना वर्मा व एनसीसी इंचार्ज मनोज गोयल, एकेडमिक एडवाइजर एसपी सिंह द्वारा विद्यालय के छात्र-छात्राओं को हमले के दौरान नागरिक सुरक्षा व खुद की सुरक्षा हेतु मॉक ड्रिल कराई। विद्यालय के अध्यक्ष रामकिशोर त्यागी ने युद्ध के समय नागरिकों से धैर्य बनाए रखने के लिए अपील की।


मॉक ड्रिल का अभ्यास करवाया गया
जानीखुर्द। जानी खुर्द में स्थित सीएलएम इंटर कॉलेज में बुधवार को प्रशासन ने मॉक ड्रिल का अभ्यास करवाया। मॉक ड्रिल में सरकारी विभागों ने युद्ध के समय बचाव व प्राथमिक उपचार की जानकारी दी। कार्यक्रम में पुलिस, फायर ब्रिगेड, स्वास्थ्य विभाग, जानी खंड विकास कर्मचारी व शिक्षा विभाग के कर्मचारियों ने युद्ध के समय हमले को लेकर बजने वाले सायरन, हवाई हमले के समय बचाव की जानकारी दी। इस दौरान कॉलेज के एनसीसी छात्र भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed