{"_id":"698c9d46cbc608a1d30d1bf0","slug":"mobilizing-investment-will-depend-on-private-sector-participation-meerut-news-c-72-1-mct1005-148700-2026-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: निवेश जुटाना निजी क्षेत्र की भागीदारी पर निर्भर करेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: निवेश जुटाना निजी क्षेत्र की भागीदारी पर निर्भर करेगा
विज्ञापन
इस्माइल नेशनल पीजी कॉलेज में प्रदेश सरकार के बजट पर चर्चा
मेरठ। इस्माईल नेशनल महिला पीजी कॉलेज के अर्थशास्त्र और वाणिज्य विभाग में संयुक्त रूप से उत्तर प्रदेश बजट 2026-27: संभावनाएं एवं चुनौतियां विषय पर चर्चा का आयोजन किया।
डॉ. मोनिका ने बताया कि उत्तर प्रदेश की वर्तमान सकल राज्य घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) 335 अरब डॉलर से 2029 तक एक ट्रिलियन डॉलर तक पहुंचाने के लिए 24 प्रतिशत की वार्षिक वृद्धि दर आवश्यक है, जो पिछले 10 प्रतिशत की दर से काफी अधिक है। डॉ. दीक्षा रानी ने राजकोषीय घाटे को 3 प्रतिशत पर नियंत्रित रखने, आय असमानता, बेरोजगारी और संरचनात्मक सुधारों की कमी को बड़ी बाधाएं बताया। डॉ. मनी महाजन के अनुसार, 1.3-1.5 ट्रिलियन डॉलर का निवेश जुटाना नीतिगत स्थिरता और निजी क्षेत्र की भागीदारी पर निर्भर करेगा। सत्र में छात्राओं ने प्रश्न भी पूछे और सरकार के मेधावी छात्राओं को स्कूटी वितरण के फैसले पर खुशी जाहिर की। कार्यक्रम में प्रो. दीपा त्यागी, डॉ. मीनू शर्मा, डॉ. दीक्षा रानी, डॉ. निशा और छात्राएं उपस्थित रहीं।