फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Mobile phones worth ₹65 lakh recovered; consumers beam with joy as police achieve success through this portal.

Meerut: 65 लाख की कीमत के मोबाइल बरामद, उपभोक्ताओं के चेहरे खिले, इस पोर्टल से पुलिस को मिली सफलता

Sat, 18 Apr 2026 10:11 PM IST
Pratyush Sharma न्यूज़ नेटवर्क, संवाद एजेंसी, मेरठ
न्यूज़ नेटवर्क, संवाद एजेंसी, मेरठ Published by: Pratyush Sharma Updated Sat, 18 Apr 2026 10:11 PM IST
सार

मेरठ पुलिस ने चोरी और खोए हुए 259 मोबाइल बरामद किए हैं। इनकी कीमत करीब 65 लाख रुपये है। अपना मोबाइल पाकर उपभोक्ताओं के चेहरे भी खिल उठे। एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए बताया कि सीईआईआर पोर्टल की मदद से मोबाइल फोन्स की बरामदगी की गई।

विज्ञापन
Mobile phones worth ₹65 lakh recovered; consumers beam with joy as police achieve success through this portal.
पुलिस ने बरामद किये लाखों के मोबाइल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए बताया कि पिछले एक सप्ताह में फास्टेस्ट रिकवरी अभियान चलाया गया। इसके तहत सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से सर्विलांस सेल एवं समस्त थाना पुलिस की संयुक्त टीम को मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए निर्देशित किया गया। आईपीएस बजरंग प्रसाद ने सर्विलांस सेल एवं थाना पुलिस के साथ मिलकर मॉनिटरिंग की। टीम ने जनपद, गैर जनपदीय एवं अन्य राज्यों से कुल 259 विभिन्न कंपनियों के मल्टीमीडिया मोबाइल फोन बरामद किए। पुलिस लाइन में हुए कार्यक्रम में सभी को उनके मोबाइल दिए गए। एसएसपी अविनाश पांडेय ने अपील की है कि वह अपने मोबाइल में ‘संचार साथी’ एप प्ले-स्टोर से डाउनलोड कर लें। इससे भविष्य में मोबाइल खो जाने की स्थिति में आवश्यक सूचनाएं प्राप्त होती रहें। मोबाइल खोने की स्थिति में मोबाइल का बिल/आईएमईआई, आधार कार्ड एवं पहचान पत्र के साथ अपने स्थानीय थाने पर उपस्थित होकर सीईआईआर पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं ताकि ढूंढने में मदद मिल सके।

विज्ञापन

 

Mobile phones worth ₹65 lakh recovered; consumers beam with joy as police achieve success through this portal.
मोबाइल फोन पाकर उपभोक्ताओं के चेहरे खिले - फोटो : अमर उजाला

किन थानों में कितने मोबाइल बरामद

सर्विलांस सेल-71, इंचौली-15, परतापुर-18, सरधना-12, लिसाड़ीगेट-5, मेडिकल-10, सिविल लाइन-3, भावनपुर-1, मुंडाली-6, ब्रह्मपुरी-9, दौराला-3, टीपी नगर-10, कंकरखेड़ा-10, सरूरपुर-3, किठौर-9, मवाना-2, हस्तिनापुर-2, फलावदा-3, सदर बाजार-8, ललकुर्ती-2, रोहटा-8, कोतवाली-4, लोहियानगर-1, देहली गेट-5, जानी-11, परीक्षितगढ़-5, नौचंदी-14, गंगानगर-9


क्या है सीईआईआर पोर्टल

सीईआईआर (सेंट्रल इक्विपमेंट आइडेंटिटी रजिस्टर) है, जिसे हिंदी में केंद्रीय उपकरण पहचान रजिस्टर कहते हैं। यह भारत में चोरी या खोए हुए मोबाइल फोन को आईएमईआई नंबर के माध्यम से ब्लॉक और ट्रैक करने में मदद करता है।

मेरठ पुलिस ने चोरी और खोए हुए 259 मोबाइल बरामद किए हैं। इनकी कीमत करीब 65 लाख रुपये है। अपना मोबाइल पाकर उपभोक्ताओं के चेहरे भी खिल उठे। एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए बताया कि सीईआईआर पोर्टल की मदद से मोबाइल फोन्स की बरामदगी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed