{"_id":"6054f7df8ebc3e5912313f5d","slug":"mobile-phones-loot-case-six-person-relaease-city-news-mrt530734951","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोबाइल लूटेरे पकडे, छह को छोड़ दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोबाइल लूटेरे पकडे, छह को छोड़ दिया
विज्ञापन
मोबाइल लुटेरे पकड़े, छह को छोड़ दिया
परतापुर (मेरठ)। पिछले दो माह से परतापुर क्षेत्र में मोबाइल लुटेरों ने कई घटनाओं को अंजाम दिया था। पुलिस ने रात में दबिश देकर 15 मोबाइल लुटेरे और मोबाइल सप्लायर को पकड़ लिया था। इनके कब्जे से बड़ी संख्या में लूटे गए मोबाइल बरामद किए गए। लेकिन एसओजी टीम ने शुक्रवार को छह आरोपियों को सांठगांठ कर छोड़ दिया। उनसे एक तमंचा और दुपहिया वाहन भी बरामद किया गया।
पुलिस सूत्रों के अनुसार रात में पुलिस ने गगोल गांव में दबिश देकर एक मोबाइल लुटेरे को दबोचा। उससे जानकारी लेकर पुलिस ने कई जगह दबिशें दीं। टीम ने 15 मोबाइल लुटेरे और एक मोबाइल सप्लायर को पकड़ लिया। उनसे करीब दो दर्जन मोबाइल बरामद किए गए। मोबाइल लूट के पीड़ितों ने भी थाने पहुंचकर लूटेरों की पहचान की। उसके बावजूद एसओजी टीम ने छह आरोपियों को क्लीन चिट दे दी।
चार मोबाइल लुटेरे गगोल निवासी हाशिम, अमित, अनुज, तालिब और सुमित हैं। सुमित गाजियाबाद दिल्ली से लूटे गए मोबाइलों को खरीद कर सप्लाई करता था। कुछ मोबाइल लुटेरों ने ओएलएक्स पर बेच दिए। थाना पुलिस कुछ आरोपियों से पूछताछ कर रही है। बाकी छोड़े गए आरोपियों में मोनू, शाहिल, सोहिल, मनीष, तुषार गौतम, मोहित पाल, फहीम और आसिफ निवासी गगोल हैं।