{"_id":"6095a9df8ebc3ebf415d57be","slug":"mobile-parcel-snatched-from-delivery-boy-mawana-news-mrt5374559144","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिलीवरी ब्वॉय से छीना मोबाइल पार्सल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिलीवरी ब्वॉय से छीना मोबाइल पार्सल
विज्ञापन
डिलीवरी ब्वॉय से छीना मोबाइल पार्सल
फलावदा। ऑनलाइन ऑर्डर कर मंगाया मोबाइल बिना भुगतान किए डिलीवरी ब्वॉय से छीन लिया। पार्सल छीनकर फरार हुए युवकों के खिलाफ थाने में तहरीर दी गई है।
डिलीवरी ब्वॉय रोहित पुत्र बिजेंद्र निवासी नंगला खेपड़ थाना मीरापुर ने थाने में तहरीर देते हुए बताया कि वह मवाना में महादेव मंदिर के समीप स्थित कोरियर सेवा के कार्यालय में डिलीवरी ब्वॉय की नौकरी करता है। शुक्रवार को वह किसी शुभम शर्मा के नाम से ऑनलाइन मोबाइल की खरीद की डिलीवरी देने के लिए गांव बहजादका के मोड़ के पास पहुंचा। वहां पहले से ही ग्राहक बनकर खड़े तीन बाइक सवार युवकों ने उससे डिलीवरी का पार्सल छीन लिया, जिसमें 9 हजार रुपए के मूल्य का मोबाइल रखा हुआ था। युवक मवाना की तरफ फरार हो गए। घटना के बाद डिलीवरी ब्वॉय ने थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने आरोपियों को चिह्नित कर दबाव बनाने के लिए परिजनों को उठा लिया। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी तथा लूटा गया मोबाइल बरामद करने के प्रयास में लगी हुई है। घटना की जानकारी मिलने पर सीओ उदय प्रताप सिंह भी थाने पर पहुंचे। उन्होंने पुलिस को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
चुनावी रंजिश में भिड़े समर्थक, कई घायल
फलावदा। थाना क्षेत्र के गांव महलका में चुनावी रंजिश को लेकर निर्वाचित प्रधान तथा पराजित पूर्व प्रधान के समर्थक भिड़ गए। इस दौरान दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। कई लोग जख्मी हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा।
जानकारी के अनुसार गांव महलका में नवनिर्वाचित प्रधान असलम तथा पराजित पूर्व प्रधान एहसान के समर्थकों के बीच चुनावी रंजिश चल रही है।
बताया गया है कि शुक्रवार को मस्जिद के हिसाब-किताब को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। इस विवाद ने उग्र रूप धारण कर लिया। देखते ही देखते दोनों पक्षों के लोग मारपीट पर उतारू हो गए। दोनों पक्षों के बीच जमकर संघर्ष हुआ। इस घटना में अखलाक, शादाब, इसरार, शौकीन आदि घायल हो गए हैं। वहीं दूसरे पक्ष से भी घायल बताए गए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मवाना भेज दिया। घटना के संबंध में एक पक्ष से नौ लोगों को नामजद करते हुए थाने में तहरीर दी है।