फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   MNREGA: Now workers will have online attendance

Meerut News: साथ होंगे मनरेगा के कार्य

Fri, 06 Jan 2023 09:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 06 Jan 2023 09:00 AM IST
विज्ञापन
MNREGA: Now workers will have online attendance
मनरेगा : अब श्रमिकों की लगेगी ऑनलाइन हाजिरी
विज्ञापन

हस्तिनापुर। महात्मा गांधी रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) में पारदर्शिता लाने के लिए अब हस्तिनापुर में ऑनलाइन व्यवस्था को और मजबूत किया जाएगा। मनरेगा के श्रमिकों की ऑनलाइन हाजिरी लगाई जाएगी, जिससे होने वाली सभी गड़बड़ियों पर अंकुश लगेगा।
महात्मा गांधी रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) में पूर्ण रूप से पारदर्शिता लाने के उद्देश्य से शासन के निर्देश पर खंड विकास में श्रमिकों की ऑनलाइन हाजिरी को जरूरी कर दिया है। खंड विकास अधिकारी अंबरीश कुमार ने बताया कि ऑनलाइन हाजिरी लगने से सभी गड़बड़ियों पर अंकुश लगेगा। काम करने वाले श्रमिकों के ही खातों में पैसे भेजे जाएंगे। इससे मजदूरी भुगतान में होने वाली गड़बड़ी पर सख्ती से लगाम लग सकेगी। मनरेगा योजना में मजदूरी के भुगतान में बढ़ती गड़बड़ियों की शिकायतों पर प्रभावी रोक लगाने के लिए इस प्रक्रिया को प्रभावी रूप से शुरू किया जाएगा। शासन की ओर से मनरेगा के कार्यों में उपस्थिति दर्ज कराने की व्यवस्था को अनिवार्य किया गया है। अब ग्राम पंचायतों में मनरेगा के तहत जारी कार्यों में श्रमिकों की प्रतिदिन की हाजिरी ऑनलाइन दर्ज कराकर उसे मोबाइल मॉनीटरिंग सिस्टम पर अपलोड करना जरूरी होगा।
विज्ञापन

गड़बड़ी होने पर तुरंत रोका जाएगा भुगतान
किसी भी तरह की लापरवाही उजागर होने पर श्रमिकों का भुगतान नहीं होगा। इससे पूर्व शासन की ओर से 20 मजदूरों की ऑनलाइन हाजिरी की व्यवस्था या इससे अधिक श्रमिकों के कार्य में लगे होने पर हाजिरी लगाने के लिए निर्देश दिया गया था, लेकिन अब शासन की ओर से दो या उससे अधिक श्रमिकों के कार्य करने पर भी इसे अनिवार्य कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फर्जी कार्ड में पैसे डालने पर भी लगेगी रोक
बीडीओ अंबरीश कुमार ने बताया कि पूर्व में कुछ ऐसी शिकायतें भी सामने आई थी, जिनमें मृतक श्रमिकों के जॉब कार्ड में मजदूरी के रुपये डाले गए थे। ऑनलाइन हाजिरी सिस्टम लागू होने से इस तरह की शिकायतों पर प्रभावी रोक लगेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed