फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   MLC Elections: Today is the last day for teachers and graduates to cast their votes

एमएलसी चुनाव : शिक्षक व स्नातक के वोट बनवाने का आज अंतिम दिन

Wed, 05 Nov 2025 08:23 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Wed, 05 Nov 2025 08:23 PM IST
विज्ञापन
MLC Elections: Today is the last day for teachers and graduates to cast their votes
शिक्षक संगठनों ने उठाई वोट बनवाने की तिथि बढ़ाने की मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। शिक्षक व स्नातक एमएलसी चुनाव के वोट बनवाने का छह नवंबर (गुरुवार) को अंतिम दिन है। राजनीतिक दलों व शिक्षक संगठनों का कहना है कि आपाधापी के बीच अधिकांश शिक्षकों व स्नातक युवाओं के वोट नहीं बन पाए हैं, इसलिए वोट बनवाने की अंतिम तिथि बढ़ाई जानी चाहिए।
शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के लिए छह नवंबर तक वोटर बनने की प्रक्रिया चल रही है। मेरठ-सहारनपुर खंड में नौ जिले शामिल है। इनमें मेरठ, बागपत, हापुड़, गाजियाबाद, बुलदंशहर, गौतमबुद्धनगर, शामली, मुजफ्फरनगर और सहारनपुर जिलों में शिक्षक व स्नातक खंड में एमएलसी की दो सीटों के लिए 2026 में चुनाव होंगे। मेरठ के मंडलायुक्त इन दोनों निर्वाचन क्षेत्रों के रिटर्निंग ऑफिसर है। एक नवंबर 2025 को अर्हता पूरी करने वाले शिक्षक व स्नातक वोट बनवाने के पात्र है। स्नातक मतदाता बनने के लिए निर्वाचन क्षेत्र का निवासी होना अनिवार्य है। एक नवंबर 2025 से तीन वर्ष पूर्व स्नातक अर्हता रखने वाले युवा मतदाता बन सकते हैं। इसी तरह से एक नवंबर 2025 से छह वर्ष के अंदर कम से कम तीन वर्ष के लिए राज्य में शैक्षणिक संस्थान में शिक्षण कार्य करने वाले शिक्षक मतदाता बन सकते हैं।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षक संघ ठकुराई गुट के महानगर उपाध्यक्ष राजेश त्यागी का कहना है कि कई बूथों पर बीएलओ समय पर नहीं पहुंचे तो कई शिक्षकों का डीआईओएस कार्यालय से समय पर सत्यापन नहीं होने से वोट नहीं बन पाए, इसलिए वोट बनवाने की अंतिम तिथि बढ़ाई जानी चाहिए। माध्यमिक शिक्षक संघ शर्मा गुट के जिला मंत्री डॉ. राजेश शर्मा ने भी वोट बनने की प्रक्रिया को सरल करने और वोट बनवाने की तिथि बढ़ाने की मांग उठाई है। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता अभिमन्यु त्यागी का कहना है कि पूरे प्रदेश में एमएलसी शिक्षक व स्नातक सीटों के वोटर अभियान की तिथि बढ़ाई जानी चाहिए। इसके लिए राज्य निर्वाचन आयोग को पत्र लिखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed