{"_id":"600dcf798ebc3e32e87a9642","slug":"mlc-ashwani-tyagi-strongly-welcomed-in-dhirkheda-kithor-news-mrt5221605112","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमएलसी अश्वनी त्यागी का धीरखेड़ा में जोरदार स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमएलसी अश्वनी त्यागी का धीरखेड़ा में जोरदार स्वागत
विज्ञापन

खरखौदा/दौराला। भाजपा प्रदेश महामंत्री अश्वनी त्यागी विधान परिषद सदस्य निर्वाचित होने के बाद रविवार शाम मेरठ पहुंचे। इससे पूर्व उनका धीरखेड़ा में आयोजित समारोह में स्वागत किया गया।
भाजपा के प्रदेश महामंत्री अश्वनी त्यागी को विधान परिषद सदस्य निर्वाचित किया गया है। वह एमएलसी चुने जाने के बाद मेरठ के लिए रवाना हुए। इस दौरान जिला भाजपा की ओर से ग्राम धीरखेेड़ा में उनका स्वागत किया गया। यहां ढोल, बैंड-बाजे व डीजे बजाकर तथा फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष अनुज राठी, विधायक दिनेश खटीक, पूर्व विधायक व पूर्व जिलाध्यक्ष रवींद्र भड़ाना, जिला पंचायत अध्यक्ष कुलविंदर सिंह, नरेश गुर्जर, मनिंदर पाल, हरेंद्र जाटव, रणवीर सिंह, अतुल त्यागी समेत हजारों लोग मौजूद रहे। वहीं, अश्वनी त्यागी का गांव कैली में जोरदार स्वागत किया गया। यहां निकुंज त्यागी समेत कई लोगों ने भगवान श्रीराम की मूर्ति भेंट की। वहीं, लालपुर व खरखौदा में भी भाजपाइयों ने अश्वनी त्यागी का फूलमालाएं पहनाकर स्वागत किया।
इस पर दौराला निवासी भाजपा नेता आदित्य उर्फ विक्रांत चौधरी काफिला लेकर पहुंचे थे। उन्होंने नवनिर्वाचित एमएलसी ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया। यहां महामंत्री अंकुर मुखिया, हरेंद्र चौधरी, धर्मेंद्र, जितेंद्र, सूर्यकांत आदि मौजूद रहे।