फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   mixed food items in meerut making people sick Sesame oil found in desi ghee Laddu samples fail

मिलावट का खेल, देसी घी में निकला तिल का तेल, लड्डू के नमूने भी फेल

Wed, 24 Oct 2018 11:05 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Wed, 24 Oct 2018 11:05 AM IST
विज्ञापन
mixed food items in meerut making people sick Sesame oil found in desi ghee Laddu samples fail
मेरठ न्यूज - फोटो : अमर उजाला

खाद्य पदार्थों में मिलावट का खेल जारी है। हालात यह हो गए हैं कि समझ नहीं पाएंगे कि क्या खाएं और क्या नहीं। खाद्य सुरक्षा प्रशासन के पास आई हालिया रिपोर्ट में 45 में से 16 सैंपल फेल निकले हैं। खुलासा हुुआ है कि तिल के तेल से घी बनाया गया था और चमचम, लड्डू और पेस्ट्री में खतरनाक रंग मिलाए गए थे।

विज्ञापन


इतना ही नहीं, लाल मिर्च पाउडर में भी सूडान रंग मिलाया गया था। चमचम का सैंपल लिसाड़ी गेट से लिया गया था और मिर्च का ब्रह्मपुरी क्षेत्र से। घी का सैंपल मवाना और ग्रीन चिली सॉस का सैंपल गेसूपुर से लिया गया था। घी को छोड़कर अधिकांश में खाद्य पदार्थों में मिलाने पर प्रतिबंधित किए गए सिंथेटिक, सूडान, मेटानिल येलो आदि रंग मिलाए गए गए थे। इन मामलों में कोर्ट में मुकदमा दर्ज कराया गया है। 
विज्ञापन


सॉस में निकला खतरनाक रंग
खाद्य सुरक्षा प्रशासन की टीम ने 18 जुलाई 2018 को आरजी डिग्री कॉलेज में बनी कैंटीन से टोमेटो सॉस का सैंपल लिया गया था, जिसकी रिपोर्ट आ गई है, यह सैंपल फेल निकला है। इसे असुरक्षित माना गया है। सॉस में खतरनाक रंग की मिलावट मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

142 में दर्ज कराया मुकदमा
खाद्य सुरक्षा प्रशासन के  पास अप्रैल से लेकर सितंबर 2018 तक 299 सैंपलों की रिपोर्ट आई है, जिनमें 117 सैंपल फेल निकले हैं। इनमें 93 सब स्टैंडर्ड हैं, 15 अनसेफ हैं, नौ में नियमों के उल्लंघन के पाए गए हैं। 142 मुकदमे दर्ज कराए गए हैं। इसके साथ ही 23  लाख नौ हजार जुर्माना वसूला गया है।

आजीवन कारावास तक की सजा 
जो नमूने सेहत के लिए हानिकारक पाए गए हैं, उनमें एफआईआर दर्ज कर एसीजेएम कोर्ट में मुकदमा चलेगा। इसमें छह माह से लेकर उम्रकैद और तीन लाख रुपये तक जुर्माना लगाया जा सकता है। -अर्चना धीरान, अभिहित अधिकारी खाद्य सुरक्षा प्रशासन 

मिलावट से हो सकते हैं गंभीर रोग

रासायनिक रंगों, एल्युमिनियम आदि की मिलावट से गंभीर रोग हो सकते हैं। सबसे ज्यादा किडनी को नुकसान पहुंच सकता है। मिलावटी मिठाइयां और खाद्य पदार्थ स्वास्थ्य के लिए खतरनाक साबित हो सकते हैं। सावधान रहें। -डॉ. तनुराज सिरोही, फिजिशियन 

चमकदार बनाने के लिए किया जाता हैं रंगों का प्रयोग
 खाद्य पदार्थों (मिठाई या मिर्च आदि) में खतरनाक रंगों की मिलावट इसलिए की जाती है, ताकि वह चमकदार और रंगीन लगें और लोग उन्हें खरीदने के लिए आकर्षित हों। -अनिल गंगवार, खाद्य सुरक्षा अधिकारी 

चलाया जा रहा जागरूकता अभियान
खाद्य सुरक्षा विभाग लोगों को मिलावटी खाद्य पदार्थों के के प्रति जागरूक करने केउद्देश्य से अभियान भी चला रहा है और सैंपल भी ले रहा है। पिछले 10 दिन में विभाग 34 सैंपल ले चुका है। इनमें चौलाई का लड्डू, दूध, मिठाई आदि के नमूने लिए गए हैं। जागरूकता केलिए पंफ्लेट भी बांटे जा रहे हैं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed