फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   mitting heald, sp will start cycle raily

सपा शुरू करेगी साइकिल यात्रा, बैठक की

Wed, 18 Mar 2020 02:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2020 02:18 AM IST
विज्ञापन
mitting heald, sp will start cycle raily
साइकिल यात्रा को लेकर मंत्रणा करते सपा के पूर्व जिला अध्यक्ष व अन्य। - फोटो : KITHOR
खरखौदा। 23 मार्च को डॉ. राम मनोहर लोहिया की जयंती पर समाजवादी पार्टी द्वारा प्रदेश में साइकिल यात्रा कर गांव-गांव जनसंपर्क कर अभियान चलाया जाएगा। मंगलवार को सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में नेता नरेश त्यागी के आवास प्रेसवार्ता की गई। जिसमें पूर्व जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह ने कार्यक्रम की तैयारी को लेकर 23 मार्च को लेकर होने वाली साईकिल यात्रा की जानकारी दी। बताया कि जिले में प्रत्येक विधान सभा में 100 लोग साइकिल चलाएंगे। कहा कि यात्रा से प्रत्येक गांव में जाकर सपा कार्यकाल के कार्यों को बताया जाएगा। उन्होंने बताया कि भाजपा सरकार ने किसानों को गन्ने भुगतान 14 दिन में देने की बात कही थी। 14 दिन में भुगतान न होने पर ब्याज सहित भुगतान किए जाने का वादा किया था पर किसान आज भुगतान के लिए परेशान हैं। मेरठ आज तक स्मार्ट सिटी नहीं बना, कूड़े निस्तारण भी अधर में लटका है। कहा कि सपा सरकार में किठौर विधान सभा में राजकीय इंटर कालेज व राजकीय महिला महा विद्यालय बनाया गया उनका आज तक रास्ता तक नहीं बन पाया है। कहा कि 22 अप्रैल से प्रत्येक 22 तारीख को 22 मुद्दों पर विरोध प्रदर्शन भी किया जाएगा। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष इद्रमुनि त्यागी, अनुराग त्यागी, विपिन मनोठिया, संजीव यादव, पंकज त्यागी, अवधेश ठाकुर, आदेश त्यागी, जगदेव त्यागी, जयभगवान त्यागी व निसार सैफी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed