Meerut: शहीद मंगल पांडे महिला महाविद्यालय में 'मिशन शक्ति' अभियान का पांचवां चरण, छात्राओं को किया जागरूक
शहीद मंगल पांडे राजकीय महिला महाविद्यालय में मिशन शक्ति अभियान के पांचवें चरण के तहत छात्राओं के लिए 'सुरक्षित, समर्थ और सशक्त नारी' विषय पर ऑनलाइन व्याख्यान आयोजित किया गया। छात्राओं को सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई।
विस्तार
मेरठ के शहीद मंगल पांडे राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में प्राचार्य प्रोफेसर डॉ. अंजू सिंह के निर्देशन में मिशन शक्ति अभियान के पांचवें चरण के अंतर्गत छात्राओं के लिए जागरूकता व्याख्यान ऑनलाइन आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का आयोजन और संचालन डॉ. रूबी, असिस्टेंट प्रोफेसर, अंग्रेजी विभाग ने किया। इसका विषय था - 'मिशन शक्ति: सुरक्षित, समर्थ और सशक्त नारी'।
यह भी पढ़ें: UP: पत्नी की बेवफाई से टूटा मजदूर, चार बच्चों संग यमुना में लगाई छलांग, बहन को भेजे वीडियो में बयां किया दर्द
मुख्य वक्ता डॉ. शीतल रानी, असिस्टेंट प्रोफेसर, गवर्नमेंट कॉलेज फॉर वोमेन फरीदाबाद ने छात्राओं को कन्या सुमंगला योजना, वन स्टॉप सेंटर, पेंशन योजना, स्पॉन्सरशिप योजना फॉर चिल्ड्रेन जैसी सरकारी योजनाओं से अवगत कराया। साथ ही महिलाओं और बच्चों से संबंधित हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी भी दी। उन्होंने बताया कि समर्थ और सुरक्षित व्यक्तित्व बनने के लिए सशक्त होना भी आवश्यक है।
कार्यक्रम में मिशन शक्ति अभियान की नोडल अधिकारी प्रो. लता कुमार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रही। उन्होंने छात्राओं को रोल मॉडल बनने और समाज में उदाहरण प्रस्तुत करने की प्रेरणा दी।
डॉ. रूबी ने छात्राओं से कहा कि व्याख्यान से मिली जानकारी को अपने परिवार और आस-पास के लोगों के साथ साझा करें। कार्यक्रम में डॉ. स्वर्णलता कदम, डॉ. मोनिका चौधरी, डॉ. पारुल मलिक समेत अन्य प्राध्यापकों की गरिमामयी उपस्थिति रही। छात्राओं और रिसर्च स्कॉलर्स की भारी संख्या में उपस्थिति कार्यक्रम की सफलता का परिचायक रही।