फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Mission Shakti: Made women aware

मिशन शक्ति : महिलाओं को जागरूक किया

Sun, 29 Mar 2026 09:44 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 29 Mar 2026 09:44 PM IST
विज्ञापन
Mission Shakti: Made women aware
रोहटा। मिशन शक्ति के द्वितीय चरण के अंतर्गत स्वामी विवेकानंद पब्लिक स्कूल सतवाई में जागरूक किया
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहटा। मिशन शक्ति 5.0 के द्वितीय चरण के अंतर्गत मिशन शक्ति टीम ने थाना क्षेत्र रोहटा के गांव सतवाई स्थित स्वामी विवेकानंद पब्लिक स्कूल में आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में महिलाओं को जागरूक किया।


मिशन शक्ति टीम की प्रभारी महिला उपनिरीक्षक निवेश ने कहा कि अब महिलाओं को किसी भी प्रकार के उत्पीड़न को सहन करने की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने महिलाओं और बच्चों के लिए सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं और थाने पर स्थापित मिशन शक्ति केंद्र की जानकारी दी। बताया कि यदि कोई महिला उत्पीड़न या प्रताड़ना का शिकार होती है तो वह अपनी सुरक्षा के लिए हेल्पलाइन नंबर 1090, 112, 1076, 181, 1930, 1098, 101, 108, 102 पर कॉल कर सकती हैं, जिस पर तुरंत कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। महिलाओं को मिशन शक्ति अभियान और एंटी रोमियो स्क्वॉड के कार्यों के बारे में बताया। लघु फिल्म के माध्यम से जागरूकता बढ़ाई गई। इस मौके पर सोनिका, नीलम, राजकुमारी ने भी महिलाओं को हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी साझा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed