फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Mission 2019: BJP will run campaign for strengthening booth, will spend a month between farmers

मिशन 2019: बूथ मजबूती के लिए अभियान चलाएगी भाजपा, एक माह रहेंगे किसानों के बीच  

Wed, 09 Jan 2019 05:22 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 09 Jan 2019 05:22 PM IST
विज्ञापन
Mission 2019: BJP will run campaign for strengthening booth, will spend a month between farmers
BJP - फोटो : BJP
भाजपा लोकसभा चुनाव 2019 के विजय संकल्प को लेकर अब बूथ स्तर पर प्रभारी और संयोजक तय करते हुए प्रत्येक बूथ को मजबूत करेगी। इसमें भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ सभी मोर्चा, प्रकोष्ठ, विभाग व प्रकल्प के पदाधिकारी शामिल होंगे। यह बात शहर व कैंट विधानसभा क्षेत्रों की चुनाव संचालन समितियों की बैठक में लोकसभा चुनाव संचालन समिति के संयोजक जयकरण गुप्ता ने कही। 
विज्ञापन


बैठक भाजपा कार्यालय मुकुंदी देवी धर्मशाला पर हुई। मुख्य अतिथि पश्चिमी क्षेत्र के मंत्री हरीश ठाकुर ने पूर्व के कार्यक्रमों की समीक्षा की। इसके बाद बैठक में आगामी कार्यक्रमों मन की बात, बाइक रैली, मंडलों में मोर्चे व प्रकोष्ठ के गठन, बूथ समितियों के गठन, बूथ प्रभारियों व संयोजकों के गठन पर चर्चा हुई। वहीं कैंट विधानसभा चुनाव संचालन समिति की बैठक शिवाजी संस्थान पर हुई। अध्यक्षता डा. चरण सिंह लिसाड़ी और संचालन डा. सतीश शर्मा ने किया। 
विज्ञापन

एक माह तक किसानों के बीच रहेंगे भाजपाई  
भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा की जिला इकाई की बैठक सूरजकुंड स्थित पार्टी कार्यालय पर हुई। जिसमें मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष संजय त्यागी ने कहा कि विपक्षी लगातार किसानों के बीच भ्रम की स्थिति पैदा कर रहे हैं, जबकि किसानों के लिए जितना भाजपा की केंद्र और प्रदेश सरकार ने किया है, उतना किसी सरकार ने नहीं किया है।

इसके लिए 10 जनवरी से 10 फरवरी तक मोर्चा के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर किसान हित में किए गए कामों से ग्रामीणों को अवगत कराएंगे। संजय त्यागी ने कहा कि भाजपा ने गन्ना के बकाये भुगतान को लेकर सबसे ज्यादा काम किया, कई चीनी मिलों का विस्तारीकरण किया, फसलों की लागत से डेढ़ गुना रेट आदि दिया। इसके अलावा विद्युत कनेक्शन, विद्युत बकाया आदि के साथ कर्ज माफी की।

इसके अलावा लगातार सरकार किसानों के प्रति पूरी गंभीरता और संवेदनशीलता से काम कर रही है। लेकिन विपक्षी दल चुनावी माहौल में भ्रम की स्थिति पैदा कर रहे हैं। इस भ्रम को हमें दूर करना है। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अतुल त्यागी और संचालन महामंत्री मनूपाल मंदवाड़ी ने किया

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed