फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Mission 2019: BJP will organize sevral programs in till election

मिशन 2019: भाजपा फरवरी 2019 तक यूपी में आयोजित करेगी 146 कार्यक्रम

Sun, 18 Nov 2018 07:35 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Updated Sun, 18 Nov 2018 07:35 PM IST
विज्ञापन
Mission 2019: BJP will organize sevral programs in till election

भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री सुनील बंसल ने कहा कि प्रदेश में निकाली गई अटल संदेश रैली से लोकसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। जिसके अंतर्गत 2019 तक पूरे प्रदेश में 146 कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 

विज्ञापन


रविवार को शिक्षक नगर में विधायक ब्रिजेश सिंह के कैंप कार्यालय के उद्घाटन कार्यक्रम में सुनील बंसल ने कहा कि केंद्र सरकार के साढ़े चार वर्ष के कार्यकाल में विभिन्न योजनाओं के माध्यम से आम आदमी की बेहतरी के लिए कार्य किए हैं। 17 नवंबर को प्रदेश में निकाली गई कमल संदेश यात्रा ने अब तक के सारे रिकार्ड तोड़ दिए हैं। रैली में 10 लाख बाइक कमल संदेश यात्रा में शामिल हुई। 
विज्ञापन


बंसल ने कहा कि लोकसभा चुनाव की तैयारी के मद्देनजर फरवरी 2019 तक बूथ से लेकर लोकसभा स्तर तक 146 कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जिसके माध्यम से कार्यकर्ताओं को संगठन की नीतियों और रीतियों से अवगत कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


आयुष मंत्री डा. धर्म सिंह सैनी और पश्चिम उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय अध्यक्ष अश्वनी त्यागी ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ हैं। जिलाध्यक्ष बिजेंद्र कश्यप ने कहा कि कार्यकर्ताओं का सम्मान नहीं करने वाले लोगों की संगठन में कोई जगह नहीं है।

विधायक प्रदीप चौधरी और विधायक देवेंद्र निम ने कहा कि मिशन 2019 में लोकसभा चुनाव के अंदर भाजपा 73 प्लस सीटें जीतने का लक्ष्य रखेगी। सहारनपुर के मेयर संजीव वालिया ने कहा कि हर विधान सभा स्तर पर कार्यालय खुलने से आम जनता की समस्याएं हल होंगी। इससे पूर्व नेताओं ने फीता काटकर व दीप प्रज्ज्वलित कर जनसंपर्क कार्यालय का उद्घाटन किया। 

इस मौके पर डा. सुभाष शर्मा, पूर्व विधायक राजीव गुंबर, देवव्रत त्यागी, विधायक ब्र्रिजेश सिंह, राजकुमार त्यागी, राजपाल सिंह आदि मौजूद रहे। 

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed