{"_id":"6488c885d2ce15aad80a6cc7","slug":"missing-teenager-recovered-from-vrindavan-ashram-meerut-news-c-72-1-mrt1061-2092-2023-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: लापता किशोर वृंदावन के आश्रम से बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: लापता किशोर वृंदावन के आश्रम से बरामद
Wed, 14 Jun 2023 01:20 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Wed, 14 Jun 2023 01:20 AM IST
विज्ञापन
कंकरखेड़ा। सोमवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में एक किशोर लापता हो गया था। सर्विलांस टीम ने उसे वृंदावन के एक आश्रम से बरामद कर लिया। मंगलवार देर शाम पुलिस ने किशोर को परिजनों के सुपुर्द कर दिया। किशोर ने बताया कि उसका भक्ति में मन लगता है इसलिए वह घर से चला गया था।
गोविंदपुरी निवासी एक व्यक्ति ने सोमवार शाम थाने पर तहरीर देकर बताया था कि उनका 13 वर्षीय बेटा सोमवार सुबह घर से खेलने के लिए निकला था लेकिन देर शाम तक घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने आसपास के क्षेत्र में काफी तलाश की थी। कोई सुराग नहीं लगने पर परिजनों ने थाने पर गुमशुदगी दर्ज कराई। सोमवार देर शाम परिजनों के फोन पर कॉल आई, जिस पर किशोर ने बताया कि उसे किसी ने पकड़ लिया है। यह बात परिजनों ने पुलिस को बताई। पुलिस ने उस नंबर को सर्विलांस पर लगा दिया तो वह नंबर वृंदावन का निकला। सर्विलांस टीम को किशोर की तलाश के लिए वृंदावन रवाना कर दिया, जहां किशोर वृंदावन के एक आश्रम में मिला। पुलिस मंगलवार सुबह किशोर को लेकर थाने पहुंची। कंकरखेड़ा थाना प्रभारी अजय कुमार का कहना है कि पूछताछ के बाद किशोर को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। वही उसकी काउंसलिंग भी कराई गई।
सोशल मीडिया पर देखी थी वृंदावन की वीडियो
किशोर ने पुलिस को बताया कि उसका मन पढ़ाई में नहीं बल्कि भगवान की भक्ति में लगता है। वह घर पर भी पूजा पाठ में लगा रहता है। इसलिए वह घर से वृंदावन के लिए ही निकला था। जहां उसने भगवा कपड़े भी खरीद लिए थे। उसने सोशल मीडिया पर वृंदावन की खूब सारी वीडियो देखी थी। इसके बाद ही उसका मन वृंदावन जाने के लिए हुआ था।