फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   missing student found in temple

लापता छात्र सकुशल बरामद

Mon, 26 Aug 2019 02:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 26 Aug 2019 02:12 AM IST
विज्ञापन
missing student found in temple
मंदिर में मिला लापता प्रशांत। - फोटो : MAWANA
हस्तिनापुर। शनिवार को कस्बे की मनोहरपुर कॉलोनी का छात्र घर से ट्यूशन पढ़ने जाते वक्त संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया था। वह रविवार प्रात: पांडेश्वर महादेव मंदिर से परिजनों को सकुशल मिल गया।
विज्ञापन

कस्बे की मनोहरपुर कॉलोनी का 13 वर्षीय छात्र प्रशांत घर से ट्यूशन के लिए निकला था। देर शाम तक घर वापस नहीं पहुंचा। परिजनों में हड़कंप मच गया। उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई। जिसकी तलाश में पुलिस और परिजन जुट गए। प्रशांत पांडेश्वर महादेव मंदिर से परिजनों को रविवार प्रात: सकुशल मिल गया। सिरजेपुर के ग्राम प्रधान वरण सिंह के अनुसार परिजनों ने प्रशांत से जानकारी करनी चाीी तो उसने कुछ भी बताने से इनकार दिया और गुमशुम बैठा हुआ है। इस मामले में पांडेश्वर महादेव मंदिर के महंत अमन गिरी महाराज ने बताया कि वह छात्र शनिवार रात्रि लगभग 11 बजे पांडेश्वर महादेव मंदिर में पहुंचा। उसने कहा कि उसे यहां रुकना है। उन्होंने उसे अपने पास रोक लिया तथा सुबह में परिजन उसकी तलाश करते हुए पहुंचे तो उसे सकुशल पाया।
विज्ञापन

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मनाई
हस्तिनापुर। क्षेत्र के गांव तारापुर बाग में रविवार को कृष्णा जन्माष्टमी का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। जिस पर सभी ग्रामीणों ने डीजे पर जमकर कान्हा के गीतों पर नृत्य किया। रात में मनमोहक झांकियां प्रस्तुत कीं। जिसे देखने के लिए आसपास के कई गांवों के ग्रामीण पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले चार दिन से भगवान श्रीकृष्ण की जन्माष्टमी का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। इसको लेकर रविवार को क्षेत्र के गांव तारापुर में त्योहार धूमधाम से मनाया गया। ग्रामीण युवकों ने डीजे पर जमकर नृत्य किया और रात में मनमोहक झांकियों का आयोजन किया। उन्हें देखने के लिए क्षेत्र के सैकड़ों महिलाएं एवं पुरुष ने पहुंचकर धर्मलाभ अर्जित किया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सेंसर पाल, लीलू, अमित, काले, दीपक, आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed