{"_id":"6124026d8ebc3e79df33b39f","slug":"missing-girl-student-found-in-panipat-meerut-news-mrt5530623176","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेम कहानी: फेसबुक-इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती, फिर पहुंची प्रेमी के पास, अब पुलिस ने दोनों को पकड़ा और...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेम कहानी: फेसबुक-इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती, फिर पहुंची प्रेमी के पास, अब पुलिस ने दोनों को पकड़ा और...
Tue, 24 Aug 2021 07:12 PM IST
मेरठ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 24 Aug 2021 07:12 PM IST
सार
छात्रा ने पुलिस को बताया कि इंस्टाग्राम और फेसबुक पर युवक से दोस्ती हुई थी। उससे बातचीत के बाद ही घर से जाने का प्लान बनाया। छात्रा बस में बैठकर पानीपत चली गई थी।
विज्ञापन
प्रेम कहानी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ के मोदीपुरम में पल्लवपुरम थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी निवासी नाबालिग छात्रा दो सप्ताह पहले लापता हो गई थी। सोमवार को पुलिस ने छात्रा को पानीपत से सकुशल बरामद कर लिया।
विज्ञापन
पल्लवपुरम क्षेत्र की रुड़की रोड स्थित कॉलोनी निवासी 16 वर्षीय छात्रा कक्षा नौ में पढ़ती हैं। करीब 15 दिन पहले बाजार का काम बताकर घर से गई थी, लेकिन बाद में नहीं पहुंची। तलाश करने के बाद भी वह नहीं मिली तो परिजनों ने उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई।
विज्ञापन
पुलिस को रविवार शाम को छात्रा की लोकेशन पानीपत में मिली थी। पुलिस ने छात्रा के साथ एक युवक को भी पकड़ लिया है। पुलिस दोनों को पकड़ कर ले आई। छात्रा ने पुलिस को बताया कि इंस्टाग्राम और फेसबुक पर युवक से दोस्ती हुई थी। उससे बातचीत के बाद ही घर से जाने का प्लान बनाया। छात्रा बस में बैठकर पानीपत चली गई थी।
विज्ञापन
पल्लवपुरम इंस्पेक्टर देवेश शर्मा का कहना है कि छात्रा और युवक को बरामद कर लिया गया है। दोनों से पूछताछ की जा रही है।