फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut News: missing girl student found in panipat

प्रेम कहानी: फेसबुक-इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती, फिर पहुंची प्रेमी के पास, अब पुलिस ने दोनों को पकड़ा और...

Tue, 24 Aug 2021 07:12 PM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Tue, 24 Aug 2021 07:12 PM IST
सार

छात्रा ने पुलिस को बताया कि इंस्टाग्राम और फेसबुक पर युवक से दोस्ती हुई थी। उससे बातचीत के बाद ही घर से जाने का प्लान बनाया। छात्रा बस में बैठकर पानीपत चली गई थी।

विज्ञापन
Meerut News: missing girl student found in panipat
प्रेम कहानी

विस्तार

मेरठ के मोदीपुरम में पल्लवपुरम थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी निवासी नाबालिग छात्रा दो सप्ताह पहले लापता हो गई थी। सोमवार को पुलिस ने छात्रा को पानीपत से सकुशल बरामद कर लिया।

विज्ञापन


पल्लवपुरम क्षेत्र की रुड़की रोड स्थित कॉलोनी निवासी 16 वर्षीय छात्रा कक्षा नौ में पढ़ती हैं। करीब 15 दिन पहले बाजार का काम बताकर घर से गई थी, लेकिन बाद में नहीं पहुंची। तलाश करने के बाद भी वह नहीं मिली तो परिजनों ने उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई।
विज्ञापन


पुलिस को रविवार शाम को छात्रा की लोकेशन पानीपत में मिली थी। पुलिस ने छात्रा के साथ एक युवक को भी पकड़ लिया है। पुलिस दोनों को पकड़ कर ले आई। छात्रा ने पुलिस को बताया कि इंस्टाग्राम और फेसबुक पर युवक से दोस्ती हुई थी। उससे बातचीत के बाद ही घर से जाने का प्लान बनाया। छात्रा बस में बैठकर पानीपत चली गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पल्लवपुरम इंस्पेक्टर देवेश शर्मा का कहना है कि छात्रा और युवक को बरामद कर लिया गया है। दोनों से पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed