फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Missing children from Sisaula found in Saharanpur

Meerut News: सिसौला से लापता बच्चे सहारनपुर में मिले

Mon, 08 Jun 2026 08:32 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jun 2026 08:32 PM IST
विज्ञापन
Missing children from Sisaula found in Saharanpur
जानी खुर्द (मेरठ)। सिसौला कलां गांव के दो बच्चों के रजबहे में डूबने की आशंका से परिजन परेशान हो गए। रविवार शाम से लापता दोनों बच्चों की तलाश के लिए पुलिस ने रजबहे का पानी कम कराकर सर्च अभियान शुरू किया लेकिन दोनों लापता बच्चे सोमवार शाम सहारनपुर में पुलिस को मिले।
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार सिसौला कलां निवासी सादिक (12) पुत्र इसरार और उसका दोस्त अबू बकर (12) पुत्र आस मोहम्मद रविवार की शाम को चंदौरा के पास स्थित रजबहे में नहाने के लिए गए थे। ग्रामीणों ने दोनों बच्चों को आखिरी बार रजबहे के किनारे देखा था। देर शाम तक दोनों बच्चे घर नहीं लौटे तो परिजनों को चिंता हुई। खोजबीन के दौरान ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने बच्चों को रजबहे के पास देखा था। इसके बाद परिजनों ने आशंका जताई कि नहाते समय गहरे पानी में चले जाने के कारण दोनों बच्चे रजबहे में डूब गए हैं।
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सिंचाई विभाग से संपर्क कर रजबहे के पानी को कम कराया। पुलिस और गोताखोरों की मदद से पानी में व्यापक सर्च अभियान चलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ सरधना आशुतोष कुमार ने बताया कि सोमवार देर शाम सहारनपुर पुलिस ने दोनों बच्चों को बस स्टैंड के पास संदिग्ध अवस्था में घूमते हुए पकड़ा है। पूछताछ में दोनों ने अपना नाम पता पुलिस को बताया। इसके बाद सहारनपुर पुलिस की सूचना पर दोनों बच्चों के परिजन उन्हें लेने सहारनपुर रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed