Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Missed practical examinations for BA/MA Sociology to be held on the 16th

Meerut News: बीए-एमए समाजशास्त्र की छूटी प्रयोगात्मक परीक्षा 16 को

Thu, 05 Nov 2026 08:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 05 Nov 2026 08:27 PM IST
विज्ञापन
Missed practical examinations for BA/MA Sociology to be held on the 16th
- एनएएस कॉलेज में सुबह 10 बजे से होगी परीक्षा, प्रवेश पत्र और पहचान पत्र सहित पहुंचना होगा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय ने बीए और एमए समाजशास्त्र के वार्षिक एवं सेमेस्टर पाठ्यक्रमों के तहत एनईपी प्रणाली की छूटी प्रयोगात्मक एवं मौखिक परीक्षा की तिथि घोषित कर दी है। यह परीक्षा 16 नवंबर को सुबह 10 बजे एनएएस कॉलेज मेरठ के संबंधित विभाग में की जाएगी।

परीक्षा नियंत्रक की ओर से जारी निर्देश के अनुसार पूर्व में 13 अक्तूबर को जारी आदेश के तहत एनएएस कॉलेज को परीक्षा केंद्र निर्धारित किया गया था। कॉलेज के प्राचार्य की सूचना के आधार पर अब परीक्षा का कार्यक्रम जारी किया गया है। विद्यार्थियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे निर्धारित तिथि और समय पर परीक्षा केंद्र पर उपस्थित हों। परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थियों को छूटी प्रयोगात्मक परीक्षा का प्रवेश पत्र, प्रयोगात्मक फाइल, संबंधित सेमेस्टर की अंकतालिका, विश्वविद्यालय में जमा की गई फीस की रसीद और पहचान पत्र साथ लाना अनिवार्य होगा। पहचान पत्र के रूप में आधार कार्ड, वोटर आईडी या पैन कार्ड में से कोई एक प्रस्तुत करना होगा। विश्वविद्यालय ने संबंधित कॉलेजों के प्राचार्यों और निदेशकों को विद्यार्थियों तक सूचना पहुंचाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed