फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Missed B.Ed. practical exams to be held from September 15 to 17.

Meerut News: 15 से 17 सितंबर तक होगी छूटी हुई बीएड प्रयोगात्मक परीक्षाएं

Sat, 12 Sep 2026 06:14 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2026 06:14 PM IST
विज्ञापन
Missed B.Ed. practical exams to be held from September 15 to 17.
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय ने बीएड पाठ्यक्रम के सत्र 2023-25, 2024-26 और 2025-27 के उन छात्र-छात्राओं को छूटी हुई प्रयोगात्मक एवं मौखिक परीक्षा देने का अवसर दिया है, जिनकी परीक्षा किसी कारणवश छूट गई थी और जो कालबाधित नहीं हैं। विश्वविद्यालय ने परीक्षा के लिए मेरठ में पांच केंद्र निर्धारित किए हैं। परीक्षाएं 15 से 17 सितंबर तक सुबह 10 बजे से आयोजित होंगी। विश्वविद्यालय के अनुसार जिन विद्यार्थियों ने छूटी हुई प्रयोगात्मक/मौखिक परीक्षा के लिए आवेदन विश्वविद्यालय में जमा किया है, उन्हीं की परीक्षा निर्धारित केंद्रों पर कराई जाएगी। बीएड प्रथम वर्ष की परीक्षा आईएनपीजी कॉलेज, एनएएस कॉलेज और आरजीपीजी कॉलेज में तथा द्वितीय वर्ष की परीक्षा डीएन कॉलेज और शहीद मंगल पांडे राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय माधवपुरम में होगी। परीक्षा केंद्रों की ओर से संबंधित छात्र-छात्राओं की सूची और परीक्षा तिथि महाविद्यालय की वेबसाइट पर अलग से अपलोड की जाएगी। विश्वविद्यालय ने सभी बीएड महाविद्यालयों को विद्यार्थियों को परीक्षा संबंधी जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed