फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Miscreants snatched gold earrings from a mother and daughter; both were injured.

Meerut News: बदमाशों ने मां-बेटी के कानों के सोने के कुंडल लूटे, दोनों हुई घायल

Wed, 10 Jun 2026 07:07 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jun 2026 07:07 PM IST
विज्ञापन
Miscreants snatched gold earrings from a mother and daughter; both were injured.
परीक्षितगढ़ के अगवानपुर की घटना, घर में घुसकर की वारदात
विज्ञापन

फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
परीक्षितगढ़। ग्राम अगवानपुर में मंगलवार रात बदमाशों ने घर के आंगन में सो रही मां-बेटी के कानों के सोने के कुंडल लूट लिए। दोनों मां-बेटी कान फट जाने से घायल हो गई। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने बदमाशों की तलाश की लेकिन बदमाशों का कोई सुराग नहीं लग सका। बुधवार सुबह एसपी देहात अभिजीत ने मौके पर पहुंच कर जांच की और पुलिस से तत्काल बदमाशों को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए। पीड़िता के पुत्र ने दो बदमाशों के खिलाफ घटना की प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस घटना के खुलासे के लिए सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाल रही है।
परीक्षितगढ़ थाना क्षेत्र के गांव अगवानपुर निवासी मुशरेफा पत्नी शाहिद व उसकी बेटी मुशफियार मंगलवार रात करीब एक बजे घर के आंगन में सो रही थी। इसी दौरान दो बदमाश दीवार फांद कर घर में घुस गए और चारपाई पर सो रही मां-बेटी के कानों के सोने के कुंडल झपटा मारा। जिससे दोनों पीड़िता की आंख खुल गई। वही मां ने हिम्मत दिखाते हुए बदमाशों का शोर मचाते हुए घर से बाहर तक पीछा किया। लेकिन बदमाश अंधेरे का फायदा उठाते हुए जंगल के रास्ते भाग गए।
विज्ञापन

बदमाशों द्वारा लूट की घटना के दौरान पीड़िता बेटी के कान फटने से घायल हो गई। वही चीख पुकार की आवाज सुनकर ग्रामीण एकत्रित हो गए और पुलिस को सूचना दी। ग्राम प्रधान नुरुउल्ला खां भी मौके पर आ गए। पुलिस ने आसपास के जंगलों में बदमाशों की तलाश की, लेकिन बदमाशों का कोई सुराग नहीं लग सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार सुबह लूट की घटना की जानकारी एसपी देहात अभिजीत सिंह मय फोर्स के साथ गांव अगवानपुर पहुंच कर पीड़ित परिवार के लोगों से जानकारी लेते हुए जांच की और थाना पुलिस से तत्काल बदमाशों को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए। पीड़िता के पुत्र शाहमीर ने दो बदमाशों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने घटना की प्राथमिकी दर्ज कर ली है। एसपी देहात ने गांव मवी पहुंचकर दो दिन पहले हुई लूट व चोरी की वारदात की पीड़ितों से जानकारी ली। एसपी देहात ने बताया कि पुलिस की चार टीम दोनों घटनाओं के खुलासे के लिए लगी है।

--------------
तीन दिन में दो लूट की वारदात से ग्रामीण भयभीत
परीक्षितगढ़। तीन दिन पूर्व गांव मवी निवासी वृद्ध महिला उषा से बदमाश कानों के कुंडल लूट कर ले गए थे। गांव में ही बदमाशों ने दूसरी वारदात गांव के ही सुशील त्यागी के घर में रखे लाखों रुपये के सोने चांदी के जेवर चोरी किए थे। पुलिस अभी तक सीसीटीवी कैमरों को निखारती रही वहीं बदमाशों ने मंगलवार रात्रि में अगवानपुर के मां बेटी से करीब ढाई लाख रुपये के सोने के कुंडल लूट लिए। लूट की घटनाओं से पुलिस की गश्त की पोल खुल गई है। बदमाशों का आतंक रुकने की बजाय बढ़ता जा रहा है। जिससे ग्रामीण सहमे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed