फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Miscreants shot Delhi truck driver for protesting robbery

Meerut News: बदमाशों ने लूट के विरोध पर दिल्ली के ट्रक चालक को गोली मारी

Fri, 11 Aug 2023 08:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Aug 2023 08:27 PM IST
विज्ञापन
Miscreants shot Delhi truck driver for protesting robbery
पुलिस ने घेराबंदी कर एक बदमाश को दबोच लिया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। रोहाना में लूट का विरोध करने पर बाइक सवार तीन बदमाशों ने मिनी ट्रक चालक को गोली मार दी। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया हैं। पुलिस ने घेराबंदी कर एक हमलावर को पकड़ लिया हैं। दो की तलाश की जा रही हैं।
दिल्ली निवासी चांद मियां अपने साथी गणेश के साथ सहारनपुर से दिल्ली जाते समय बड़कली गांव के मोड़ पर खड़ा था। इसी दौरान एक बाइक पर तीन युवक वहां पहुंचे और दोनों से लूट का प्रयास किया। विरोध जताने पर बदमाशों ने गोली चला दी, जो चांद मियां के पैर में लगी। इसमें वह घायल हो गया। तब बदमाश फरार हो गए। इसकी सूचना पर शहर कोतवाली पुलिस ने पहुंच कर घेराबंदी कर एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। उसके दो साथियों की तलाश की जा रही थी। शहर कोतवाल ने बताया कि घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया हैं। फरार बदमाशों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


लापता युवक को पुलिस ने परिजनों से मिलाया
भोपा। तीन दिन पूर्व एक 26 वर्षीय युवक भोपा कस्बे में रात में घूम रहा था। उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। पुलिस ने थाने लाकर पूछताछ की। युवक के परिजनों को सूचना दी। शुक्रवार को युवक के परिजन थाने पहुंचे। युवक के भाई सुंदरम पाठक, निवासी गोशगंज हरदोई ने बताया कि युवक उसका बड़ा भाई शिवम पाठक है, जो लगभग 20 दिन पूर्व घर से बिना बताए कहीं चला गया था। तभी से उसे तलाश रहे थे। कुछ माह से उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं हैं। सुंदरम पाठक अपने भाई को साथ ले गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed