{"_id":"6a0dd6594bbc078c3101ffb8","slug":"miscreants-robbed-a-girls-mobile-phone-near-tejgarhi-meerut-news-c-72-1-mct1011-153588-2026-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: बदमाशों ने तेजगढ़ी के पास युवती से मोबाइल लूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: बदमाशों ने तेजगढ़ी के पास युवती से मोबाइल लूटा
विज्ञापन
- पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश में लगी
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। मेडिकल थाना क्षेत्र में सड़क पार कर रही युवती नेहा से स्कूटी सवार दो बदमाशों ने मोबाइल फोन लूट लिया। पुलिस ने घटना के चार दिन बाद मोबाइल छीनने की धारा में प्राथमिकी दर्ज की है।
पटेल नगर निवासी नेहा ने मेडिकल थाने पर प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताया कि वह 16 मई की शाम सात बजे कृष्णा प्लाजा के सामने सड़क से तेजगढ़ी चौपला की ओर जा रही थीं। इसी दौरान वह अपने मोबाइल फोन पर बात कर रही थी। इसी दौरान पीछे से स्कूटी पर आए दो बदमाशों ने उसका मोबाइल फोन छीन लिया और मौके से भाग गए। पीड़िता ने बदमाशों का पीछा करने का प्रयास किया, लेकिन वह हाथ नहीं आ सके थे। युवती का शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर इकठ्ठा हो गए थे। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले का कहना है कि दो टीम बदमाशों की तलाश कर रही है।
-- -- -- -- -- -- -