फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Miscreants of Meerut looted plywood merchant's house

Meerut News: मेरठ के बदमाशों ने की थी प्लाईवुड व्यापारी के घर में लूट

Fri, 17 Mar 2023 11:58 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Mar 2023 11:58 PM IST
विज्ञापन
Miscreants of Meerut looted plywood merchant's house
हापुड़/मेरठ। कोतवाली क्षेत्र के गोल मार्केट स्थित कृष्णा गली में तीन मार्च की शाम प्लाईवुड कारोबारी दिवेश गुलाटी के घर में लूट के मामले में पुलिस ने दो बदमाशों अरशद और जावेद को गिरफ्तार किया है। बदमाशों की निशानदेही पर लूटी गई रकम में से 85 हजार रुपये और लाइसेंसी रिवाल्वर बरामद की है। अरशद मेरठ के नौचंदी क्षेत्र और जावेद लिसाड़ीगेट क्षेत्र के रहने वाले हैं। उनके साथियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

दिवेश गुलाटी का कृष्णा गली में बनारसी लाल गुलाटी एंड कंपनी के नाम से फर्म का कार्यालय और गोदाम है। जबकि ऊपरी मंजिल पर बने घर में वह माता पुष्पा गुलाटी और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ रहते हैं। तीन मार्च की देर शाम दिवेश गुलाटी कार्यालय में थे। उनकी बहन मीनाक्षी, मां पुष्पा और नौकरानी रिनी के साथ मकान की ऊपरी मंजिल पर मौजूद थीं। इसी दौरान घर में घुसे चार नकाबपोश बदमाशों ने धावा बोल दिया था। बदमाशों ने परिवार को बंधक बनाकर घर में रखे दो लाख रुपये, व्यापारी की लाइसेंसी रिवाल्वर और 20 कारतूस लूट लिए और फरार हो गए।
विज्ञापन

एसपी अभिषेक वर्मा ने बताया कि इसी वारदात में शामिल जिला मेरठ के थाना नौचंदी क्षेत्र के जैदी फार्म निवासी अरशद व थाना लिसाड़ी गेट क्षेत्र के फातिम गार्डन निवासी जावेद उर्फ कचरा को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि कई दिन पहले लूट की योजना बनाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

लूटी गई रिवाॅल्वर के अंक मिटाए
एसपी ने बताया कि लूटी गई रिवाॅल्वर पर अंकित नंबर को रेती से घिसकर मिटा दिया गया था, ताकि उसे बेचा जा सके। पकड़े गए बदमाशों में जावेद शातिर किस्म का अपराधी है। इसके खिलाफ मेरठ, गाजियाबाद, बागपत और हापुड़ जिले के विभिन्न थानों में करीब 23 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस का दावा है कि अरशद पिछले साल हज करके लौटा था। उसने नए लड़कों को साथ लेकर गैंग बनाया है। जावेद भी डकैती के मामले में आठ महीने पहले ही जेल से छूटकर आया है और तभी से वारदात कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed