{"_id":"6a6f7f6907746ce5aa0b731f","slug":"miscreants-looted-cash-and-jewelry-from-the-doctors-house-meerut-news-c-72-1-mct1011-157231-2026-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: बदमाशों ने चिकित्सक के घर से नकदी जेवर लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: बदमाशों ने चिकित्सक के घर से नकदी जेवर लूटे
विज्ञापन
दवा लेने के बहाने घर में घुसे बदमाश, तीन पकड़े
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। लोहियानगर थाना क्षेत्र में चिकित्सक अमीरुद्दीन के घर में शनिवार दोपहर दवा लेने के बहाने घर में घुसकर तीन बदमाशों ने नकदी और जेवर लूट लिए। पुलिस ने लूट करने वाले तीन बदमाशों को पकड़ लिया। बदमाशों के कब्जे से पुलिस ने लूटे गए आभूषण और नकदी बरामद कर ली है। आरोपियों की पहचान बिजनौर निवासी मोहम्मद अनस, नगीना निवासी आसिफ व दिल्ली निवासी ओल्ड मुस्तफाबाद निवासी अमन के रूप में हुई। आरोपी अनस पर बिजनौर में लूट व चोरी की छह प्राथमिकी दर्ज है।
हुमायूनगर निवासी अमीरुद्दीन ने लोहियानगर थाने पर प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताया था कि शनिवार दोपहर तीन युवक दवा लेने के बहाने उनके घर पहुंचे। दरवाजा खुलते ही उन्होंने उनके पिता सलीमुद्दीन को धमकाकर घर में रखे सोने-चांदी के आभूषण और करीब 60 हजार रुपये की नकदी लूट ली।वारदात के समय बुजुर्ग घर पर अकेले मौजूद थे। परिवार के अन्य सदस्य किसी काम से बाहर गए हुए थे। बदमाशों के भागने के बाद पीड़ित ने शोर मचा दिया था।
मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान की। रविवार को पुलिस ने बिजली बंबा से घोसीपुर जाने वाले मार्ग से तीनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने दवा लेने का बहाना बनाकर लूट की घटना को अंजाम दिया था। पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से दो जोड़ी चांदी की पायल, चार अंगूठियां, एक छल्ला, दो सोने के कुंडल तथा 10 रुपये नकद बरामद किए। सीओ कोतवाली संग्राम सिंह का कहना है कि बदमाशों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- --