{"_id":"68a600dfd5c2de1e9307e769","slug":"miscreants-in-a-car-attacked-a-farmer-meerut-news-c-40-1-smrt1041-109824-2025-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार सवार बदमाशों ने किसान पर किया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार सवार बदमाशों ने किसान पर किया हमला
Wed, 20 Aug 2025 10:37 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Wed, 20 Aug 2025 10:37 PM IST
विज्ञापन
बहसूमा। कस्बे के खुजेड़ा स्थित कब्रिस्तान वाले मार्ग पर कार सवार बदमाशों ने किसान जितेंद्र गिरी को कार में धक्का मारने के नाम पर बुलाकर लाठी डंडों से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पीड़ित किसान ने थाने में तहरीर दी है।
मोहल्ला काकडोवाला निवासी किसान जितेंद्र अपने खेत से घर लौट रहा था। रास्ते में खड़े कार सवार बदमाशों ने कार में धक्का मार स्टार्ट करने को कहा तो इसी बात को लेकर हुई कहासुनी हो गई। आरोप है कि कार सवार बदमाशों ने लाठी डंडों से धारदार हथियार से हमला बोल दिया। जिससे वह घायल हो गया। काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिजन किसान की तलाश में खेत पर पहुंचे तो उन्हें वह गंभीर हालत में मिला। पीड़ित किसान ने थाने में तहरीर दे कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में मवाना क्षेत्र अधिकारी संजय जायसवाल का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है। संवाद