Meerut: शादी से इनकार करने पर युवती के घर पर नकाबपोश बदमाशों ने की फायरिंग, बाइक छोड़कर हुए फरार
मेरठ के किठौर में दहशत फैलाने के लिए बाइक सवार बदमाशों ने एक युवती के घर पर फायरिंग कर दी। ग्रामीणों की आहट होने पर बदमाश बाइक छोड़कर फरार हो गए। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने बाइक को कब्जे में लेकर बदमाशों की तलाश शुरू कराई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ के किठौर थाना क्षेत्र के कस्बा शाहजहांपुर में देर रात बाइक सवार दो बदमाशों ने दहशत फैलाने के लिए एक मकान पर फायरिंग कर दी। फायरिंग से मोहल्ले में अफरातफरी मच गई।ग्रामीणों को आता देख बाइक सवार बदमाश बाइक छोड़ मौके से फरार गए।
घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल करते हुए मौके से बाइक को लेकर थाने ले आई। उधर पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। वहीं घटना के बाद से पीड़ित परिवार में दहशत व्यप्त है। पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें: उपचुनाव: गुर्जरों को साधने के लिए RLD ने चला दांव, हार की हैट्रिक के बाद खतौली पिच पर मदन भैया की जोर-आजमाइश
जानकारी के मुताबिक किठौर के कस्बा शाहजहांपुर के मोहल्ला खुशबाशान में पप्पू पहलवान पुत्र अताउल्ला खां अपने परिवार के साथ रहते है। देर रात नकाबपोश बाइक सवार दो बदमाशों ने उनके मकान पर फायरिंग कर दी।
फायरिंग की आवाज सुनकर लोग मौके पर दौड़े तो बदमाश बाइक छोड़कर भाग निकले। वहीं पुलिस को मकान के दरवाजे पर गोली के निशान मिले है।उधर घटना के बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल करते हुए बाइक को थाने ले आई।पीड़ित ने थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
वहीं थाना प्रभारी अरविंद मोहन शर्मा का कहना है कि दो युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया। आरोपी युवक पीड़ित की बेटी से शादी करना चाहता था। लेकिन पीड़ित परिवार ने शादी से इनकार कर दिया।