फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Miscreants committed a big robbery in Meerut, looted Rs 3.5 lakh by giving intoxicants to the canter driver

यूपी: मेरठ में बदमाशों ने बड़ी लूट को दिया अंजाम, कैंटर चालक को नशीला पदार्थ देकर साढ़े तीन लाख रुपये लूटे

Thu, 28 Sep 2023 08:45 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 28 Sep 2023 08:45 AM IST
सार

मेरठ में बदमाशों ने फिर बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। यहां एक कैंटर चालक और उसकी पत्नी को नशीला पदार्थ देकर बदमाशों ने तीन लाख रुपये लूट लिए और फरार हो गए। होश में आने पर पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी।

विज्ञापन
Miscreants committed a big robbery in Meerut, looted Rs 3.5 lakh by giving intoxicants to the canter driver
meerut police - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजियाबाद से कैंटर चालक रामकुमार व पत्नी को नशीला पदार्थ देकर एक युवक ने साढ़े तीन लाख रुपये की नकदी उड़ा दी। होश में आने के बाद चालक ने कॉशी ट्रोल प्लाजा के पास पुलिस कंट्रोल रुम घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंची परतापुर पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरु कर दी है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक गाजियाबाद के लालकुआं निवासी रामकुमार कैंटर चलाक है। बीते मंगलवार की शाम चालक रामकुमार अपनी पत्नी और बच्चे के साथ कैंटर से मेरठ के रोहटा रोड स्थित रिश्तेदारी में आ रहा था।
विज्ञापन


लालकुआं से एक्सप्रेसवे पर चढ़ते समय एक युवक मिला। युवक ने मेरठ जाने के लिए कहा। कैंटर चालक ने उसे कैंटर में बैठा लिया। एक्सप्रेसवे पर भोजपुर थाना क्षेत्र के रेस्ट एरिया में कैंटर में पंचर हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

बातचीत के दौरान बदमाश ने बैग से कोल्ड ड्रिंक और चिप्स और खिलाकर नशीली हालत में कर दिया। थोड़ी देर बाद रामकुमार और उसकी पत्नी और बच्चा बहोश हो गए। बदमाश बैग से साढ़े तीन लाख रुपये की नकदी और आभूषण लूटकर फरार हो गया।

होश में आने के बाद कैंटर चालक रामकुमार ने काशी ट्रोल प्लाजा के पास पहुंचकर लूट की सूचना दी। मौके पर पहुंची परतापुर पुलिस ने घटना की जानकारी ली। पुलिस ने उपचार के अस्पताल में भर्ती कराया।

बुधवार को होश में आने के बाद रामकुमार ने परतापुर थाने पहुंचकर शिकायत की है। उधर, परतापुर थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह ने बताया कि भोजपुर थाना क्षेत्र में घटना हुई है, पूरे मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed